झारखंड के देवघर आये उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि मुसलमानों को अल्पसंख्यक की श्रेणी से तत्काल हटा दिया जाना चाहिए। पहले इनकी जनसंख्या आजादी के समय दो करोड़ थी अब 32 करोड़ हो गई है। हमारे छोटे भाई हो गये। सरकार को तत्काल कोई निर्णय कर के मुसलमानों का अल्पसंख्यक दर्जा खत्म करना चाहिए। उन्होंने कहा इस संबंध में कानून बनाना चाहिए। 32 करोड़ की आबादी वाला अल्पसंख्यक कैसे हो सकता है। दो करोड़ थे अल्पसंख्यक थे समझ में आता है। उन्होंने कहा कि मीडिया, विधानसभा, संसद में बहस के लिए मैंने यह मुद्दा छेड़ा है। हिंदू टैक्स देता है, अल्पसंख्यक सुविधाओं के आधार पर मुसलमान उसका उपयोग करते हैं। एक कार्यक्रम के सिलसिले में साक्षी महाराज देवघर के मधुपुर आये हुए थे। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अल्पसंख्यकों का विरोधी नहीं, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी का विरोध नहीं कर रहा। हिंदुस्तान में 32 करोड़ मुसलमान हैं जबकि पाकिस्तान में साढ़े करोड़, वहां कुल आबादी बीस करोड़ है। उन्होंने कहा कि देश में जनसंख्या बढ़ रही है और जमीन कम पड़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए जनसंख्या नियंत्रण कानून भी जल्द लागू किया जा सकता है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version