राजस्थान – अजमेर जिले के नसीराबाद में एक शादीशुदा महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है, जिससे ‘सुसाइड’ का झूठा नाटक टूट गया. शादी के 18 महीने बाद पति जयंत ने अपनी पत्नी सोनिया की बेरहमी से हत्या कर दी थी और इसे सुसाइड का रूप देने की कोशिश की थी. लेकिन पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

 ‘चुनरी’ से घोंटा गला

मामले की जांच कर रहे नसीराबाद वृत्ताधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया कि आरोपी पति जयंत खनगवाल  ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. उसने बताया कि वारदात की रात में आपसी अनबन , संतान की डिमांड और दहेज को लेकर उसकी सोनिया  से बहस हो गई थी. बात इतनी बढ़ी की उसने अपना आपा खोते हुए  काली रंग की चुनरी से सोनिया का गला घोंट दिया. जिससे उसकी मौके पर मौत ही हो गई. 

वहीं पकड़े जाने के डर से उसने शव को फांसी के फंदे पर लटकाकर इसे खुदकुशी का चेहरा देने की कोशिश की.  जांच अधिकारी ने यह भी बताया कि मृतक के कोई संतान नहीं हो रही थी जिसकी वजह से उसे ससुराल वालों की तरफ से प्रताड़ित किया जा रहा था. साथ ही बार-बार दहेज की डिमांड भी लड़की और लड़की के घर वालों से की जा रही थी. जिससे मृतका काफी परेशान थी.

ससुराल वाले 28 मई को हुई मौत को सुसाइड बता रहे थे. लेकिन, मृतका के परिवार वालों को कुछ शक था और उन्होंने पुलिस में केस दर्ज कराया. जिला पुलिस अधीक्षक के कहने पर बनी एक स्पेशल टीम ने मौके से साइंटिफिक और हालात के सबूत इकट्ठा किए। पोस्टमॉर्टम और FSL रिपोर्ट से यह साफ हो गया कि सोनिया ने सुसाइड नहीं किया था, बल्कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी.

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्यारे पति जयंत, उसके पिता सुभाष चंद, उसकी मां मंजू देवी और उसकी बहन लीना को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ BNS की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. वहां से उन्हें आज यानी महीने की 3 तारीख को पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है.

दहेज प्रताड़ना और संतान न होने का ताना बना वजह

जांच अधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया कि 22 नवंबर 2024 को ब्याही गई सोनिया की इस दर्दनाक मौत के पीछे दहेज प्रताड़ना और संतान न होने का ताना भी एक मुख्य वजह बताया जा रहा है.  फिलहाल पुलिस केस की चार्जशीट फाइल करने में जुटी हुई है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version