मेष
आज प्यार करने वालों के लिए दिन बेहद खास रहने वाला है। दिल की बात कहने का सही मौका मिल सकता है और कोई प्यारा-सा उपहार रिश्ते में मिठास बढ़ाएगा। हालांकि काम के बीच आपका ध्यान थोड़ा भटक सकता है, इसलिए जल्दबाजी में कोई गलती करने से बचें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है, इसलिए अपनों के लिए भी थोड़ा समय निकालें।
वृषभ
आज आपका आत्मविश्वास देखते ही बनेगा। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसे पूरे जोश और हिम्मत के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे। राजनीति और समाज से जुड़े लोगों की लोकप्रियता बढ़ सकती है। खुद पर खर्च करने का मन करेगा और नए कपड़े या परफ्यूम खरीद सकते हैं। लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना घर का माहौल बिगड़ सकता है। कोई बड़ा फैसला सोच-समझकर लेना ही बेहतर रहेगा।
मिथुन
आज मन थोड़ा उलझा हुआ रह सकता है। एक साथ कई जिम्मेदारियां आने से दिमाग व्यस्त रहेगा। मान-सम्मान पाने की इच्छा भी मन में बनी रहेगी। मां की सलाह आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आप उन्हें कोई नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। हालांकि किसी की कही बात दिल को ठेस पहुंचा सकती है और विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे।
कर्क
आज का दिन खुशखबरी और सकारात्मकता से भरा रहेगा। धन लाभ होने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ पैसा मिलने या अटका हुआ काम पूरा होने के संकेत हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत है, वरना बाद में परेशानी बढ़ सकती है। संतान की संगति पर नजर रखें। परिवार में विवाह जैसे शुभ कार्यों की चर्चा माहौल को खुशनुमा बना सकती है।
सिंह
आज आपका मूड पूरी तरह मौज-मस्ती वाला रहेगा। घूमने-फिरने और शॉपिंग का प्लान बन सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा और स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी लेंगे। लेकिन पैसों से जुड़ी परेशानियों को नजरअंदाज न करें। वाहन पर खर्च बढ़ सकता है। किसी जरूरी काम के लिए दूसरों पर निर्भर रहना नुकसानदायक साबित हो सकता है।
कन्या
आज सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, जिससे काम में मन कम लगेगा। हालांकि परिवार का प्यार और सहयोग आपको मानसिक मजबूती देगा। छोटे बच्चों के लिए कुछ खास खरीद सकते हैं। आपकी किसी बात से मां नाराज हो सकती हैं, इसलिए रिश्तों में मधुरता बनाए रखने की कोशिश करें। जीवनसाथी की ओर से मिला कोई प्यारा सरप्राइज आपका दिन बना सकता है।
तुला
आज पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। इनकम बढ़ने से मन खुश रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लग सकती है। पिताजी की कोई बात दिल को थोड़ी ठेस पहुंचा सकती है। जीवनसाथी आपका पूरा साथ देंगे, हालांकि उनके काम को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद फिलहाल कम नजर आ रही है।
वृश्चिक
आज प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आपके पक्ष में जा सकता है। आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। आज उन्नति के रास्ते खुलते नजर आएंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात दिल को खुशी देगी और दोस्ती पहले से ज्यादा मजबूत होगी। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे रुके हुए काम पूरे होंगे। हालांकि अपनी निजी बातें किसी से साझा करने से बचें। परिवार के साथ बिताया गया समय पुराने गिले-शिकवे दूर कर सकता है।
धनु
आज सिंगल लोगों के लिए दिल खुश करने वाला दिन साबित हो सकता है। किसी खास इंसान से मुलाकात होने के योग हैं। खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी होगा। पुरानी गलती अचानक सामने आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। मन की कोई इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी। निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। बिजनेस में फिलहाल बड़े बदलाव करने से बचें।
मकर
आज हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत है। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी। किसी पुराने फैसले को लेकर मन में बेचैनी बनी रह सकती है। परिवार में चल रही गलतफहमियों को खत्म करने की जिम्मेदारी आपको उठानी पड़ सकती है। विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन नई नौकरी या नए अवसर मिलने की संभावना भी मजबूत है।
कुंभ
आज आपका मन पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में खूब लगेगा। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। ऑफिस में बॉस की बातों को हल्के में लेना नुकसान दे सकता है। रुके हुए कामों को टालना नुकसानदायक साबित हो सकता है। आप अपने लाइफस्टाइल में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। यदि नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें।
मीन
आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। जीवनसाथी की ओर से कोई प्यारा सरप्राइज मिल सकता है। पैसों के लेन-देन से जुड़ा मामला तनाव बढ़ा सकता है।आज का दिन भागदौड़ और जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। संतान के व्यवहार को लेकर चिंता बनी रह सकती है और आपको उनके शिक्षकों से भी बात करनी पड़ सकती है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। सरकारी कामों को टालना ठीक नहीं रहेगा। पैसों के लेन-देन से जुड़ा कोई मामला तनाव बढ़ा सकता है।
(अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए उत्तरदायी नहीं है।

