जापान ने एक बार फिर अनोखी टेक्नोलॉजी से दुनिया को चौंका दिया है. इस बार आविष्कार है पुरुषों के लिए स्पेशल अंडरवियर, जिसमें लगा है फिंगरप्रिंट लॉक. यह चड्डी सिर्फ और सिर्फ रजिस्टर्ड पार्टनर (गर्लफ्रेंड या पत्नी) के फिंगरप्रिंट से ही खुलेगी. कोई दूसरा व्यक्ति इसे खोल ही नहीं पाएगा.

इस अनोखे प्रोडक्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. जापान के एक इन्वेंटर ने यह स्मार्ट अंडरवियर बनाया है. इसमें लगा बायोमेट्रिक क्लैप पूरी तरह सील रहता है. सिर्फ जिस महिला का फिंगरप्रिंट रजिस्टर्ड होगा, वही इसे खोल सकती है. आविष्कारक का कहना है कि यह प्रोडक्ट रिलेशनशिप में धोखाधड़ी और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स को रोकने के लिए बनाया गया है. अब मर्द जहां-तहां फिसल नहीं पाएंगे.

धोखेबाजी पर रोक
सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल होते ही लोगों की राय दो फाड़ हो गई. एक तरफ लोग इसे “स्मार्टेस्ट रिलेशनशिप आइडिया” बता रहे हैं. महिलाएं खूब तारीफ कर रही हैं और कह रही हैं कि आखिरकार एक ऐसा प्रोडक्ट आया है जो विश्वासघात को रोक सकता है. वहीं दूसरी तरफ पुरुष इसे “पागलपन”, “प्राइवेसी का हनन” और “आधुनिक जेल” बता रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा, “अगर इतना शक है तो रिलेशनशिप ही क्यों रखनी?”यह अंडरवियर ना सिर्फ लॉक है बल्कि काफी कम्फर्टेबल और रोजमर्रा इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है. कंपनी का दावा है कि यह सामान्य अंडरवियर जितना ही सॉफ्ट और ब्रीथेबल है. फिंगरप्रिंट सेंसर बैटरी से चलता है और लंबे समय तक चार्ज रहता है. अगर बैटरी डिस्चार्ज हो जाए तो इमरजेंसी मोड में मैनुअल तरीके से भी खोला जा सकता है, लेकिन उसमें पार्टनर की सहमति जरूरी है.

क्या कहते हैं रिलेशनशिप एक्सपर्ट
विशेषज्ञों का कहना है कि यह आविष्कार रिलेशनशिप डायनामिक्स में बड़े बदलाव का संकेत है. आजकल बढ़ते ब्रेकअप, चीटिंग और ट्रस्ट इश्यूज की वजह से लोग ऐसे टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स की तरफ आकर्षित हो रहे हैं. पहले चेस्टिटी बेल्ट जैसी चीजें सिर्फ फैंटसी या BDSM कम्युनिटी तक सीमित थीं, लेकिन अब टेक्नोलॉजी ने इसे मेनस्ट्रीम बना दिया है. जापान में यह प्रोडक्ट मार्केट में आते ही बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है. कीमत अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि यह महंगा होगा क्योंकि इसमें बायोमेट्रिक टेक्नोलॉजी लगी है. कंपनी ने बताया कि पहले बैच में काफी अच्छी डिमांड आई है. भारत में भी इस खबर पर जबरदस्त चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर भारतीय यूजर्स अपनी राय रख रहे हैं. कई लड़कियां कह रही हैं, “भारत में भी लॉन्च करो, हम पहले ऑर्डर करेंगी.” जबकि लड़के इसे “अमानवीय” बता रहे हैं. एक वायरल कमेंट में लिखा गया, “अगर ट्रस्ट नहीं है तो रिलेशनशिप खत्म कर दो, चड्डी में ताला क्यों लगाना?”यह आविष्कार सिर्फ एक प्रोडक्ट नहीं बल्कि समाज में बदलते रिश्तों का आईना भी है. जहां पहले विश्वास पर रिश्ते टिकते थे, वहीं अब टेक्नोलॉजी उस विश्वास की गारंटी ले रही है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version