चेन्नई: तमिलनाडु में टीवीके की करिश्माई जीत के बाद सीएम बने विजय की पहली परीक्षा पांच विधानसभा सीटों के उपचुनावों में होगी। इसमें चार सीटें एआईएडीएके द्वारा जीती गई हैं, लेकिन सीएम विजय की प्रतिष्ठा तिरुचिरापल्ली में सीधे तौर पर लगी, क्योंकि इस सीट से खुद थलपति विजय को जीत मिली थी। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में टीवीके की जीत के साथ से समर्थकों और फैंस में अभिनेत्री तृषा कृष्णन के यहां से लड़ने की चर्चा की जा रही थी लेकिन अब नया नाम सामने आया है। चर्चा है कि एक्टर और कोरियोग्राफर राघव लॉरेंस त्रिची ईस्ट से टीवीके के कैंडिडेट हो सकते हैं।


विजय के फैसले का किया था समर्थन

राघव लॉरेंस ने हाल में विजय के उस फैसले का समर्थन किया था। जिसमें उन्होंने विधायक से मंत्री बने राजमोहन को फिल्म पोर्टफोलियो सौंप दिया था। विजय की सरकार में राजमोहन को फिल्म टेक्नोलॉजी और सिनेमैटोग्राफ विभाग दिया गया है। इस मुद्दे पर तमिल फिल्म इंडस्ट्री में काफी चिंताएं व्यक्त की गई थी। विजय की त्रिची दौरे के बाद राघव लॉरेंस के नाम की चर्चा सामने आई है। खुद लॉरेंस ने इसका जिक्र किया है।

राघव लॉरेंस ने चर्चाओं पर क्या लिखा

राघव लॉरेंस ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि नमस्ते दोस्तों, अलग-अलग मीडिया प्लैटफ़ॉर्म पर मेरे त्रिची ईस्ट चुनाव लड़ने की खबरें फैल रही हैं। मीडिया के कई दोस्त फ़ोन करके मुझसे मिलने और इस बारे में साफ़ जानकारी लेने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि ये अटकलें अब उस हद तक पहुंच गई हैं जहाँ मुझे लगता है कि इस पर बात करनी चाहिए, इसलिए मैं यह नोट शेयर कर रहा हूँ। मैं अभी Benz फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हूं और मेरा शेड्यूल 10 तारीख को पूरा होगा। अपनी माँ के आशीर्वाद से गुरुवार, 11 तारीख को सुबह 9:30 बजे मैं अपनी जिंदगी से जुड़ा एक अहम फैसला बताऊंगा।

कौन हैं राघव लॉरेंस

  • राघव लॉरेंस चेन्नई में रहते हैं। वह तमिलनाडु में एक बड़ा नाम हैं।
  • वे एक्टर और कोरियोग्राफर के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं।
  • राघव लॉरेंस की उम्र 50 साल है। वे बॉलीवडु में भी काम कर चुके हैं।

राघव पर क्यों दांव खेल सकती है टीवीके

राघव लॉरेंस अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा समाज सेवा और जरूरतमंदों को दान करते हैं। उन्होंने बच्चों के दिल की सर्जरी के लिए एक चैरिटी ट्रस्ट बनाया है। इसके अलावा, उन्होंने अपनी मां के सम्मान में एक मंदिर का भी निर्माण कराया है। कहते हैं कि चपन में उन्हें ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी हो गई थी। उनके इलाज के बाद उन्हें नया जीवन मिला, जिसके बाद उन्होंने अपनी मां के कहने पर अपना नाम ‘लॉरेंस’ से बदलकर ‘राघवा लॉरेंस’ रख लिया। उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी’ (Laxmii, 2020) का निर्देशन करके बॉलीवुड में भी कदम रखा था, जो उनकी ही तमिल फिल्म ‘कंचना’ का रीमेक थी। विजय ने त्रिची ईस्ट से 27,416 वोटों के भारी अंतर से जीती थी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version