International Desk: दक्षिणी फिलीपीन के मिंडानाओ क्षेत्र में सोमवार सुबह आए शक्तिशाली 8.1 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। शुरुआती रिपोर्टों में किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन बाद में सामने आए आंकड़ों ने स्थिति की गंभीरता को उजागर कर दिया। अब तक कम से कम आठ लोगों की मौत और 200 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कई बहुमंजिला इमारतों को जोर-जोर से हिलते, दीवारों को गिरते और लोगों को जान बचाने के लिए सड़कों पर भागते देखा जा सकता है। कई स्थानों पर इमारतें पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गईं।
फिलीपीन में भूकंप से 8 की मौत व 200 से ज्यादा घायल; दिल दहलाने वाली वीडियो देखकर कांप गई दुनिया
Previous ArticleShilpa Shetty, फिल्मों के अलावा इन तरीकों से करती हैं मोटी कमाई
Next Article तीन महीनों में दूसरी बार बढ़े LPG के दाम

