कोटा: राजस्थान के कोटा शहर में सोमवार सुबह उस वक्त भारी हड़कंप मच गया, जब रिहायशी इलाके में अचानक एक विशालकाय मगरमच्छ सड़क पर दौड़ता हुआ नजर आया. रेलवे स्टेशन के पटरी पार क्षेत्र की मुख्य सड़क पर मगरमच्छ को देखकर वहां से गुजर रहे राहगीरों और मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों के होश उड़ गए. घने आबादी वाले क्षेत्र में मगरमच्छ की मौजूदगी से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. यह चौंकाने वाली घटना कोटा के रेलवे स्टेशन के पास पटरी पार इलाके की है. सोमवार की सुबह जब लोग अपने घरों से बाहर निकले, तो उन्होंने सड़क पर एक भारी-भरकम मगरमच्छ को रेंगते और दौड़ते हुए देखा. शहर के बीचों-बीच वन्यजीव को इस तरह घूमता देख लोगों में अपनी जान बचाने की होड़ मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया.

कई लोग डर के मारे सुरक्षित स्थानों की ओर भाग खड़े हुए, तो वहीं कुछ युवाओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर इस पूरे वाकये का वीडियो अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया. सोशल मीडिया पर सड़क पर दौड़ते मगरमच्छ का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

वन विभाग की टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
स्थानीय नागरिकों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी. आबादी क्षेत्र में मगरमच्छ होने की खबर मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची. वन्यजीव को काबू में करना आसान नहीं था, क्योंकि वह लगातार आक्रामक रुख अपना रहा था. काफी मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने जाल और रस्सियों की मदद से मगरमच्छ को चारों तरफ से घेरा और उसे सुरक्षित काबू कर लिया. वन विभाग के अधिकारियों का अनुमान है कि यह मगरमच्छ पास ही स्थित चंबल नदी या किसी अन्य जल स्रोत से रास्ता भटक कर रिहायशी इलाके की सड़कों तक पहुंच गया था.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version