राजनांदगांव। सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी संस्था बुजुर्गों की चौपाल के विचार राजधानी रायपुर में भी गंभीरता से सुने गए। संस्था के तत्वावधान में यहां परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें राजनांदगांव शहर के शंकरपुर निवासी युवक को उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया। समाज में एकजुटता के साथ-साथ जागरुकता की दिशा में प्रयास करने के लिए शंकरपुर निवासी युवा रचनात्मक सोच वाले कमलेश यादव को संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने सम्मानित किया। इसके अलावा समय-समय पर वे स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को भी विभिन्न मंचों पर उठाते रहे हैं। इस दिशा में प्रधानमंत्री कार्यालय तक भी वे कई बार पत्र व्यवहार कर चुके हैं। कुछ समय पहले रेलवे मंत्रालय को पत्र लिखकर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया था, जिसका तत्काल निराकरण किया गया। परिचर्चा के अवसर पर मुख्य अतिथि आबकारी मंत्री एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा थे। अध्यक्षता महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने की। वहीं विशेष अतिथि के रूप में महापौर रायपुर एजाज ढेबर, पंकज शर्मा, पार्षद सतनाम सिंह पनाग, पार्षद जीतेन्द्र अग्रवाल, थाना प्रभारी योगिता खापर्डे, डा. हरिकृष्ण प्रधान, अध्यक्ष जया गढ़पाले, पद्मा शर्मा, पूजा पांडेय, ज्योति जैन, मोहित चंद्राकर व शैलेन्द्र रात्रे सहित सैकड़ों की संख्या में समाज सेवक मौजूद हुए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version