हमीरपुर: ओमान तट के पास अमेरिकी मिसाइल हमले में शिप में सवार हिमाचल के हमीरपुर जिले के 23 वर्षीय नाविक आदित्य शर्मा की मौत हो गई। हमले के समय शिप पर कुल 24 चालक दल के सदस्य मौजूद थे। इनमें से 21 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं इस हमले में आदित्य शर्मा की जान चली गई आ दित्य मर्चेंट शिप में बतौर डेक कैडेट तैनात थे और ओमान तट होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज पर थे। आदित्य शर्मा के पिता का नाम राजेश शर्मा है। वो हमीरपुर जिले गांव भालु के रहने वाले थे। पीडि़त पिता राजेश शर्मा ने डीसी हमीरपुर को पत्र लिख बेटे के शव को विदेश से लगाने की गुहार लगाई है।

आदित्या के चाचा ने क्या बताया

आदित्य के चाचा ने बताया कि कल रात करीब 9 बजे मेरे भाई को फओन आया और बताया गया कि वह लापता है। जैसे ही मुझे यह जानकारी मिली, मैंने सब कुछ छोड़ दिया और सीधे जालंधर के लिए निकल पड़ा। पूरी रात हमने कंपनी के लोगों के साथ सहयोग करने की कोशिश की। उन्होंने सहयोग नहीं किया। वे हमें कुछ भी नहीं बता रहे थे, बस इतना ही कि वह लापता है। वह डेक पर काम कर रहा था। वह अभी प्रोबेशन पर था और उसने लगभग छह महीने की सर्विस पूरी कर ली थी। वहीं आदित्य के पिता राजेश शर्मा के मुताबिक, आदित्य ने अप्रैल में जहाज़ पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शोषण किए जाने की शिकायत की थी और वह इस जहाज़ को छोड़ना चाहता था।

अनुराग ठाकुर से बीजेपी विधायक ने की बात

बड़सर से बीजेपी विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि माननीय सांसद अनुराग सिंह ठाकुर जी पार्थिव देह को शीघ्र स्वदेश लाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं विदेश मंत्रालय के साथ निरंतर संपर्क में हैं और हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि 23 वर्षीय युवा आदित्य शर्मा जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। इस कठिन समय में हम सभी परिवार के साथ खड़े हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version