नई दिल्ली/बेंगलुरु: नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की गुरुवार को हुई बैठक इस बार कई मायनों में खास रही। पहली बार सभी 28 राज्यों के मुख्यमंत्री इस अहम बैठक में शामिल हुए। पिछले वर्षों में राजनीतिक मतभेदों और बहिष्कार के कारण यह मंच अक्सर विवादों में रहा था, लेकिन इस बार माहौल पूरी तरह अलग नजर आया। इस बैठक में किसी भी मुख्यमंत्री ने राजनीतिक मुद्दे नहीं उठाए। सभी का पूरा फोकस विकास, अर्थव्यवस्था और राज्यों की प्राथमिकताओं पर रहा। खास बात यह रही कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया। इसे राज्य की नीति में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि पिछली कांग्रेस सरकार केंद्र सरकार के विरोध में ऐसी बैठकों से दूरी बनाती रही थी।

कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम भी हुए शामिल

इस बैठक में विपक्षी दलों के शासित राज्यों की सक्रिय भागीदारी खास तौर पर चर्चा में रही। कांग्रेस शासित केरल, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना के साथ-साथ आम आदमी पार्टी शासित पंजाब के मुख्यमंत्री भी बैठक में मौजूद रहे। पिछले कुछ वर्षों में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और कर्नाटक जैसे राज्यों और केंद्र के बीच राजनीतिक तनाव नीति आयोग की बैठकों में साफ दिखाई देता रहा था। इस बार तमिलनाडु के नए सीएम थलपति विजय ने भी बैठक में हिस्सा लिया। बता दें कि 2024 में जहां 10 मुख्यमंत्री बैठक से अनुपस्थित रहे थे, वहीं 2023 में नौ मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा नहीं लिया था। इस बार सभी राज्यों की मौजूदगी को केंद्र-राज्य संबंधों में संवाद और सहयोग की दिशा में एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ ने भी इस सहयोगात्मक माहौल की सराहना की।

डीके शिवकुमार ने की पीएम मोदी से मुलाकात

वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। दोनों के बीच राज्य की विकास प्राथमिकताओं पर चर्चा हुई। तीन जून को मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद यह प्रधानमंत्री के साथ शिवकुमार की पहली मुलाकात थी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

मैं विकास को गति देने, बेहतर अवसर आकर्षित करने और कर्नाटक के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सहकारी संघवाद की भावना से केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करने की उम्मीद रखता हूं। साथ मिलकर हम एक मजबूत कर्नाटक बना सकते हैं और एक मजबूत भारत में सार्थक योगदान दे सकते हैं।

कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार

डीके शिवकुमार ने एक्स पर दी जानकारी

शिवकुमार ने कहा कि उन्होंने मोदी के साथ कर्नाटक की विकास प्राथमिकताओं पर सार्थक चर्चा की, जिसमें बुनियादी ढांचा, निवेश, शहरी परिवहन, सिंचाई, नवाचार और लोगों के जीवन को सीधे प्रभावित करने वाली कल्याणकारी योजनाएं शामिल रहीं। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि कर्नाटक का मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद आज नयी दिल्ली में पहली बार माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक हमेशा से भारत की विकास गाथा में एक अहम भागीदार रहा है तथा उन्होंने इस भूमिका को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version