अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में शनिवार को भारत और अफग़ानिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला जाएगा। वनडे में टीम इंडिया के आगे भले ही अफगानिस्तान का रिकॉर्ड कोई खास नहीं रहा है, लेकिन फिर भी इस मैच के रोमांचक होने की उम्मीद है। दोपहर 1:30 से शुरू होने वाले पहले डे-नाइट वनडे मैच को लेकर न सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों, बल्कि खिलाडिय़ों में भी खासा उत्साह है। धर्मशाला में देश भर सहित अफगानिस्तान से भी प्रशंसक दुनिया के बड़े क्रिकेट खिलाडिय़ों को मैदान पर खेलते देखने के लिए पंहुच रहे हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान हिटमैन रोहित शर्मा, कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और अन्य भारतीय स्टार खिलाड़ी पहले ही धर्मशाला पहुंच चुके हैं, जिससे क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह और बढ़ गया है। एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने कहा कि इंद्रूनाग देवता के आशीर्वाद से मैच की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, और एसोसिएशन एक और यादगार इंटरनेशनल मैच की मेज़बानी करने के लिए उत्साहित है।

धर्मशाला में टीम इंडिया का दबदबा

धर्मशाला में भारतीय टीम ने अब तक कुल पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इन मैचों में भारतीय टीम को तीन में जीत मिली और दो में हार का सामना करना पड़ा। धर्मशाला में पहला वनडे मैच 27 जनवरी, 2013 को भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने सात विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं 17 अक्तूबर, 2014 को भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच में भारत 59 रन से जीता। इसके बाद 10 दिसंबर, 2017 को भारत बनाम श्रीलंका के बीच हुए मुकाबले में श्रीलंका ने सात विकेट से जीत हासिल की। 16 अक्तूबर, 2016 भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला हुआ, जिसे भारत ने जीता है। 22 अक्तूबर, 2023 को ही भारत बनाम न्यूजीलैंड (विश्व कप) के मैच में भारत चार विकेट से जीत दर्ज की। वहीं, धर्मशाला में अब तक कुल नौ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। धर्मशाला में आखिरी मैच विश्व कप का था, जो कि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 28 अक्तूबर, 2023 को खेला गया था।

भारत का पलड़ा भारी

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए एकदिवसीय मैचों की बात करें, तो अब तक इन दोनों टीमों के बीच चार एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने तीन में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच टाई रहा है। ऐसे में अफगानिस्तान अभी तक भारत के साथ हुए एकदिवसीय मुकाबलों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाया है।

मोर्ने मोर्केल बोले; विराट कोहली की कमी खलेगी, युवा खिलाडिय़ों के लिए बड़ा मौका

धर्मशाला। भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने कहा कि विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी का टीम में नहीं होना निश्चित रूप से महसूस होता है, लेकिन इससे अन्य खिलाडिय़ों के लिए खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। धर्मशाला में मोर्केल ने कहा कि आगामी विश्व कप और दक्षिण अफ्रीका दौरे को ध्यान में रखते हुए टीम प्रबंधन अधिक से अधिक विकल्प तैयार रखना चाहता है। इसी सोच के तहत युवा खिलाडिय़ों गुरनूर और प्रिंस को भी टीम में शामिल किया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version