मामला राजस्थान के बीकानेर के सुभाषपुरा का है. यहां एक निकाह समारोह काफी हंसी-खुशी के साथ संपन्न हुआ था. दुल्हन की विदाई का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान अचानक दुल्हन फरजाना की तबीयत गड़बड़ा गई. घबराए हुए परिजन उसे फौरन अस्पताल लेकर दौड़े लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दुल्हन की अचानक हुई मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पिता की आंखों से आसूं थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. जिस बेटी को वे कुछ देर पहले हंसी खुशी ससुराल के लिए विदा करना चाह रहे थे वह अचानक उन्हें हमेशा के लिए अलविदा कह गई. परिजनों के मुताबिक फरजाना अपनी शादी से काफी खुश थी। इधर किसी ने घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी जिसके बाद फौरन पुलिस मौके पर पहुंच गई. थानाध्यक्ष ने मामले को लेकर बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के फारसों चौक निवासी महफूज अली की 20 साल की बेटी फरजाना का निकाह हुआ था. लेकिन विदाई कार्यक्रम के दौरान अचानक दुल्हन की तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने दुल्हन की मौत पर किसी तरह का कोई शक जाहिर नहीं किया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में मर्ग दर्ज कराई गई है।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

