जयपुर- शिवदासपुरा थाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बिल्डिंग मटेरियल के कारोबारी हरिशंकर शर्मा का शव उनकी ही कार में मिला। शव को प्लास्टिक और बोरे में लपेटकर छिपाया गया था।

जानकारी के अनुसार विधानी निवासी 40 साल के हरिशंकर शर्मा 13 जून को घर से काम के सिलसिले में निकले थे। जब वो देर रात तक घर नहीं लौटे, तो परिवार वालों ने तलाश शुरू की और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। सोमवार की सुबह जब घर के पास ही उनकी कार खड़ी मिली, तो अंदर का मंजर देखकर सबके होश उड़ गए। कार की पिछली सीट पर हरिशंकर की लाश पड़ी थी।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मामला करोड़ों के लेन-देन का है। परिवार का आरोप है कि हरिशंकर के पैसे बाजार में फंसे हुए थे और इसी विवाद के चलते उनकी जान ली गई। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पकड़ा गया आरोपी सीता राम मृतक का ही दोस्त बताया जा रहा है जो एक हॉस्टल चलाता है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बड़ी अजीब दलील दी है। उसने पुलिस को बताया कि कहासुनी के दौरान उसने सिर्फ एक लात मारी थी, जिससे हरिशंकर गिर पड़े और सिर में किसी भारी चीज से चोट लग गई। हालांकि, पुलिस इस बात को आसानी से पचा नहीं पा रही है। शव जिस तरह से प्लास्टिक में लपेटा गया था, वह किसी गहरी साजिश की ओर इशारा करता है।

शिवदासपुरा के सीआई राजेंद्र मीणा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या इस वारदात में कोई और भी शामिल था। हरिशंकर के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में दहशत का माहौल है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version