नई दिल्ली: सपना ने इस अंदाज में ठुमके लगाए कि फैन्स को 8 साल पुरानी सपना याद आ गईं. दरअसल सपना चौधरी सोनोटेक के एक इवेंट में शामिल हुई थीं. यहां वह परफॉर्म करने नहीं बल्कि बतौर मेहमान पहुंची थीं लेकिन स्टेज और डांस  परफॉर्मर्स को देखकर उनका भी मन मचल गया. भई जिस डांस ने उन्हें इतना बड़ा स्टार बनाया वो उससे दूर कैसे रह सकती हैं.

सपना ने डांस परफॉर्मर को दी कड़ी टक्कर

सपना चौधरी का ये लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब शेयर किया जा रहा है. वीडियो में आप देखेंगे कि सपना व्हाइट और ब्लैक कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं. जैसे ही आंख्या का यो काजल बजता है सपना स्टेज पर खड़ी एक आर्टिस्ट का हाथ पकड़ कर स्टेज पर ले आती हैं और अपने चिर परिचित अंदाज में डांस शुरू कर देती हैं. वीडियो देखकर आप कह सकते हैं कि सपना की एनर्जी देखने के बाद ही डांसर में भी जोश आ जाता है. दोनों के बीच ठुमकों की एक जुगलबंदी सी हो जाती है. लेकिन ये सपना का अंदाज है कि उनसे नजर नहीं हटती. आर्टिस्ट सपना के साथ पूरी टक्कर लेने की कोशिश करती है लेकिन आखिर में हार माननी ही पड़ती

सोशल मीडिया पर आए ऐसे कमेंट

सपना फैन्स को वीडियो खासा पसंद आ रहा है. एक ने लिखा, सपना चौधरी हथियार भूल सकती है पर हथियार चलाना नहीं. एक ने कमेंट किया, इस डांस की खोज इसी औरत ने की थी और फिर पूरी दुनिया में सभी लड़कियों ने इसी डांस को ट्रेंड बना दिया. एक ने लिखा, सपना की होड़ ना होवे लाडली. एक ने कहा, ये हुई ना बात मैम, क्वीन ऑफ हरियाणा. एक ने लिखा, सपना मैडम अपने आप में शेरनी है. एक ने कमेंट किया, बहुत दिन में आज पहले वाले रोल में दिखीं सपना जी. 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version