उत्तर प्रदेश के बदायूं में महिला के साथ गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को पकडऩे के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने एसटीएफ को आदेशित किया है. जिला पुलिस के साथ एसटीएफ भी मामले की जांच करेगी. साथ ही आरोपियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई का आदेश दिया गया है. इस मामले के मुख्य आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण फरार है. उसकी तलाश में पुलिस की 4 टीमें दबिश दे रही हैं. वहीं, डीएम ने कहा है कि मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा. बुधवार को बदायूं जिले से हैवानियत की हदें पार करने वाली खबर सामने आई. दरअसल, उघैती इलाके में रविवार रात 50 वर्षीय महिला अपने गांव के मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी. जिसके बाद महिला का शव संदिग्ध हालात में मिला था. पुलिस ने जब इस मामले की जांच की और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई तो गैंगरेप की पुष्टि हुई. पोस्टमार्ट्म रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के गुप्तांग पर चोटें आई हैं और महिला का पैर भी फैक्चर पाया गया है. पुलिस ने इस मामले में गैंगरेप, हत्या का मामला दर्ज किया है और तीन लोगों को नामजद किया है. पुलिस की ओर से इस मामले में एक्शन के लिए चार टीमें बनाई गई हैं. इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में उघैती के थाना प्रभारी राघवेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है. अब तक कुल दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. पुलिस को मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण की तलाश है. जानकारी के मुताबिक, महिला रविवार को शाम 6 बजे पूजा के लिए गई थी. जब 2-3 घंटे बाद वापस नहीं लौटी तो परिवार वाले थाने गए. लेकिन उन्हें पुलिस ने रात 11 बजे तक अटेंड नहीं किया. परिवार का कहना है कि आरोपियों ने दरवाजे की कुंडी खटखटा के डेडेबॉडी फेंकी और भाग गए. परिवार का ये भी आरोप है कि पुलिस ने सुबह मामले को देखने की बात कही थी. इस वारदात के बाद से विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर है.
धार्मिक स्थल पर सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या का मामला: मुख्य आरोपी महंत पर 50 हजार का इनाम घोषित, लगेगा एनएसए, एसटीएफ भी करेगी जांच
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

