कोटा में गुरुवार (18 जून) की सुबह इंदौर-जोधपुर इंटरसिटी रणथंभौर एक्सप्रेस (12465) में अचानक धुआं निकलने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. सुबह करीब 9:20 बजे ट्रेन के आगे लगे जनरल कोच के पहियों के पास से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद एहतियातन ट्रेन को लूनीरिछा स्टेशन पर तत्काल रोक दिया गया.

धुआं निकलने की सूचना मिलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया और कई लोग जल्दबाजी में कोच से नीचे उतर आए. रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और तकनीकी खामी दूर करने के बाद स्थिति को नियंत्रण में लिया.

ब्रेक जाम होने से निकला धुआं

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कोच का ब्रेक जाम हो जाने से लगातार घर्षण हुआ,जिससे धुआं निकलने लगा. ब्रेक रिलीज करने के बाद धुआं बंद हो गया और आवश्यक जांच के बाद ट्रेन को करीब 20 मिनट की देरी से आगे रवाना किया गया.

इस घटना के कारण पीछे आ रही बांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस को भी कुछ समय के लिए रोकना पड़ा. समय रहते तकनीकी खराबी का पता चल जाने से संभावित बड़ा हादसा टल गया. रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि ब्रेक जाम होने की स्थिति में इस तरह धुआं निकल सकता है और यदि समय पर ध्यान न दिया जाए तो आग लगने की आशंका भी बन सकती है.

पिछले दिनों भी सामने आए ऐसे मामले

गौरतलब है कि इसी रेलखंड पर हाल के दिनों में कई आगजनी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. 17 मई को राजधानी ट्रेन में आग लगने की घटना हुई थी, जिसकी जांच रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं हुई है.

इसके अलावा हिंडौन स्टेशन पर बयाना-जयपुर ट्रेन के जनरल कोच और गंगापुर स्टेशन के पास टीटीएम मशीन वाले कोच में भी आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. पिछले एक महीने में इस तरह की चार घटनाओं ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version