Cocktail 2 Box office Collection Day 2 LIVE: बॉक्स ऑफिस पर रोमांटिक ड्रामा फिल्म का जलवा खूब देखने के लिए मिल रहा है. शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गई है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर वर्ड टू माउथ का फायदा भरपूर मिल रहा है. इसने ओपनिंग डे पर तो धांसू कमाई की और सेटरडे दूसरे दिन भी कलेक्शन कर रही है. चलिए बताते हैं फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है.

‘कॉकटेल 2’ का डे 2 कलेक्शन

होमी अदजानिया रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 13.50 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन किया. फिल्म ने शानदार शुरुआत की. इसके साथ ही फिल्म दूसरे दिन भी शानदार कमाई कर ली है. 
– ‘कॉकटेल 2’ ने दूसरे दिन सेटरडे को बॉक्स ऑफिस पर 4.30 बजे तक 5.32 करोड़ का कलेक्शन किया.
– फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी 20.0% दर्ज की गई है. 
– फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 18.82 करोड़ पहुंच गया है.
– हालांकि, ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 24 करोड़ का बिजनेस किया है.

‘कॉकटेल 2’ ने तोड़े बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स

गौरतलब है कि शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाई के मामले में ‘कॉकटेल’ को भी पछाड़ दिया. सैफ अली खान की इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर भारत में 10.47 करोड़ (नेट) की कमाई की थी.

इतना ही नहीं, ‘कॉकटेल 2’ ने एक और रिकॉर्ड बना दिया है. ये भारत की साल 2026 की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है. इसने शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ को भी पीछे छोड़ दिया. फिल्म ने पहले दिन 9.01 करोड़ का बिजनेस किया. 

‘कॉकटेल 2’ की कहानी

बहरहाल, अगर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की कहानी के बारे में बात की जाए तो फिल्म में रोमांस, फ्रेंडशिप और तकरार की कहानी देखने के लिए मिल रही है. इसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं. ये फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है. हालांकि, दोनों की कहानियां अलग हैं. रश्मिका ने खुद बताया कि ये भले इसका सीक्वल है लेकिन इसके किरदारों और कहानी से फिल्म का कोई लेना-देना नहीं है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version