IIM अहमदाबाद के एक प्रोफेसर ने स्टैटिस्टिक्स जैसे कठिन विषय को समझाने के लिए ‘धुरंधर’ फिल्म का सहारा लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फिल्मी उदाहरणों के जरिए क्लस्टर सैंपलिंग और स्ट्रैटिफिकेशन जैसे टॉपिक्स समझाने का यह अनोखा तरीका लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

आज के समय में पढ़ाई को मजेदार और आसान बनाने के लिए शिक्षक नए-नए तरीके अपनाते नजर आ रहे हैं. खासकर बड़े संस्थानों में अब सिर्फ किताबों तक सीमित पढ़ाई नहीं होती, बल्कि फिल्मों, कहानियों और रियल लाइफ उदाहरणों के जरिए कठिन विषयों को भी आसान बनाने की कोशिश की जाती है. हाल ही में IIM अहमदाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रोफेसर ने सांख्यिकी (Statistics) जैसे मुश्किल विषय को समझाने के लिए बॉलीवुड फिल्म “धुरंधर” का मदद लिया. प्रोफेसर का यह अनोखा अंदाज अब इंटरनेट पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि क्लास के दौरान प्रोफेसर छात्रों को पढ़ाने के लिए फिल्म “धुरंधर” का एक सीन दिखाते हैं. इस सीन में अभिनेता रणवीर सिंह का किरदार नजर आता है. आमतौर पर स्टैटिस्टिक्स को एक बोरिंग और कठिन विषय माना जाता है, लेकिन प्रोफेसर ने फिल्मी उदाहरणों के जरिए इसे बेहद आसान और दिलचस्प बना दिया. वीडियो में प्रोफेसर फिल्म के डायलॉग ” लियारी जीतो, पाकिस्तान जीतो” को क्लस्टर सैंपलिंग (Cluster Sampling) से जोड़ते नजर आते हैं. उन्होंने छात्रों को समझाया कि जैसे किसी एक इलाके का रिसर्च करके पूरे देश के बारे में पता लगाया जा सकता है, ठीक उसी तरह रिसर्च में भी एक छोटे समूह से पूरी आबादी के बारे में निष्कर्ष निकाला जाता है.

गैंग्स के जरिए समझाया Stratification
प्रोफेसर साहब यही नहीं रुके उन्होंने फिल्म में दिखाए गए अलग-अलग गैंग्स को “Stratification” यानी स्तरीकरण से भी जोड़कर समझाया. उन्होंने बताया कि जब किसी बड़ी आबादी को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर अध्ययन किया जाता है, तो रिसर्च के परिणाम ज्यादा सटीक और बेहतर आते हैं. प्रोफेसर का यह तरीका छात्रों को काफी पसंद आया. क्लास में पढ़ाई के साथ मनोरंजन का तड़का लगने से माहौल और भी हल्का हो गया और मुश्किल कॉन्सेप्ट आसानी से समझ आ गए. यही वजह है कि वीडियो देखने वाले लोग भी इस अनोखी टीचिंग स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @prakhar.vc नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब 2.5 लाख लोगों ने देख लिया है, जबकि हजारों यूजर्स इसे लाइक और शेयर कर चुके हैं. सोशल मीडिया पर लोग प्रोफेसर के इस तरीके को “स्मार्ट टीचिंग” बता रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि अगर हर शिक्षक इसी तरह पढ़ाए, तो मुश्किल से मुश्किल विषय भी आसान लगने लगेगा. वहीं कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि “काश हमारे टाइम में भी ऐसे ही प्रोफेसर होते.” आज के दौर में छात्र सिर्फ किताबों से पढ़ाई करने के बजाय विजुअल और प्रैक्टिकल तरीके से चीजें जल्दी समझते हैं. यही वजह है कि इस तरह की टीचिंग स्टाइल अब लोगों को ज्यादा पसंद आने लगी है. IIM अहमदाबाद के इस प्रोफेसर ने यह साबित कर दिया कि अगर पढ़ाने का तरीका दिलचस्प हो, तो सबसे कठिन विषय भी छात्रों के लिए आसान बन सकता है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version