Solan Road Accident : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक ट्रक ने अज्ञात व्यक्ति को रौंद दिया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले धर्मपुर बाजार में हुआ। बताया जा रहा है कि शनिवार को एक ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। जब कुछ स्थानीय लोग रोजाना की तरह सैर पर निकले थे, तो उन्होंने बाजार में एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ देखा। मौके पर तुरंत लोगों की भीड़ जमा हो गई और उपस्थित नागरिकों ने उसकी पहचान करने की काफी कोशिश की, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही धर्मपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस धर्मपुर बाजार के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है, ताकि दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक की पहचान हो सके।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version