अरे ये क्या…पोपटलाल के घर लड़की.! ये हम क्या देख रहे हैं. क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पोपटलाल ने शादी कर ली है? वो भी चुपके चुपके! हमें तो यकीन ही नहीं हो रहा और शायद आपको भी हमारी बातों पर यकीन नहीं हो रहा होगा. लेकिन ये सच है. पोपटलाल की बालकनी में भिड़े ने एक लड़की को देखा तो हैरान रह गया. और अब ये ख़बर आग की तरह पूरी गोकुलधाम सोसायटी में फैल चुकी है. हंगामेदार होगा आने वाला एपिसोड तारक मेहता का उल्टा चश्मा का आने वाला एपिसोड खूब हंगामेदार होने वाला है. और गोकुलधाम सोसायटी में मचने वाला है कोई हड़कंप. क्योंकि सभी को लगता है कि पोपटलाल ने शादी कर ली है. वो भी बिना किसी को बताए. भिड़े ने जो देखा वो सभी को बता दिया और ये सुनने के बाद माधवी, सोढ़ी परिवार और जेठालाल हर कोई दंग रह गया है.

सोनी सब टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है जिसमें आने वाले एपिसोड की झलक दिखाई गई है. और इसी से पता चलता है कि पोपट के घर कोई लड़की है. पहले आप भी देखिए ये वीडियो. ये लड़की सजी धजी हुई, हाथों में मेहंदी लगाए हुए बिल्कुल दुल्हन की तरह नजऱ आ रही है. इसीलिए लोगों का शक और भी पुख्ता हो रहा है कि हो ना हो ये पोपटलाल की दुल्हनिया ही है. खैर, जो भी एक बात तो तय है कि शादी हो या न हो एपिसोड में हंगामा खूब होगा और दर्शक हंसते हंसते फिर से लोटपोट हो जाएंगे, वहीं बीते हफ्ते की बात करें तो शो में नए साल का जश्न मनाया गया और वो भी हर साल की तरह बिल्कुल अलग अंदाज़ में. इस बार खास ये था कि न्यू ईयर पार्टी का पूरा इंतज़ाम बापूजी ने किया था. वो भी खूब शानदार. ये तो थी बीते हफ्ते की बात अब नजऱ रहेगी आने वाले हफ्ते पर. जिसमें हंसी के ठहाके खूब गूंजेंगे.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version