उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज (पूर्णिया) में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहाँ एक बहुमंजिला कमर्शियल इमारत में अचानक भीषण आग लग गई. इस इमारत के ऊपरी मंजिलों पर एक कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी चल रही थी, जहाँ दर्जनों छात्र पढ़ाई कर रहे थे. आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी इमारत काले धुएं और भीषण लपटों से घिर गई. अपनी जान बचाने के लिए खौफजदा छात्रों ने तीसरी मंजिल की खिड़कियों और शीशों को तोड़कर नीचे छलांग लगा दी.

लखनऊ लौटे योगी, थोड़ी देर में पहुंचेंगे घटनास्थल

राजधानी लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद हाथरस और अलीगढ़ दौरा रद्द करके सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ लौट आए हैं। थोड़ी देर में सीएम योगी आदित्यनाथ घटनास्थल और केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर जाएंगे।

योगी ने अलीगढ़ दौरा रद्द किया

मेरी हार्दिक इच्छा थी कि आज मैं अलीगढ़ में रहूं, लेकिन मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि अभी-अभी मुझे जानकारी मिली है कि लखनऊ में एक अग्निकांड की दुखद घटना हुई है, उसकी चपेट में कुछ बच्चे आए हैं। उनकी दुखद मौत हुई है, इसलिए मुझे तत्काल वापस जाना पड़ रहा है, जिन्होंने जान खोई उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version