अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय महिला का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. दरअसल, महिला ने बताया कि उसने अपने घर के गैराज का दरवाजा ठीक कराने के लिए एक मैकेनिक को बुलाया था. मैकेनिक ने सिर्फ 20 मिनट में काम पूरा किया, लेकिन इसके लिए उसने 100 डॉलर यानी इंडियन करेंसी में करीब 9,500 रुपये फीस ली. हालांकि महिला ने इसे महंगा नहीं बताया, बल्कि इसे स्किल वर्कर्स की अहमियत से जोड़कर देखा. इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

20 मिनट के काम के लिए 9,500 रुपये

अमृता सिंह ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पेज amrita_life_in_usa पर शेयर किया. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि यहां सबसे इंटरेस्टिंग बात ये लगती है कि चाहे प्लंबर हो, इलेक्ट्रीशियन हो या गैराज डोर टेक्नीशियन. सभी स्किल वर्कर्स अच्छी कमाई करते हैं. बड़ी गाड़ियां रखते हैं और प्रॉपर टैक्स भी ‘पे’ करते हैं. अमेरिका में काम छोटा या बड़ा नहीं होता. स्किल है तो रिस्पेक्ट भी है और कमाई भी. उन्होंने आगे बताया कि गैराज के दरवाजे में छोटी-सी खराबी आ गई थी. इसे ठीक करने के लिए उन्होंने एक मैकेनिक को बुलाया. मैकेनिक ने कुछ ही मिनटों में समस्या दूर कर दी और 100 डॉलर का बिल बनाया. उन्होंने बताया कि अमेरिका में कई बार टेक्नीशियन सिर्फ घर आने के लिए ही इतनी फीस ले लेते हैं.

अमेरिका में नहीं माना जाता कोई काम छोटा या बड़ा

वीडियो में अमृता ने कहा कि अच्छी जिंदगी जीने के लिए सिर्फ डिग्री होना जरूरी नहीं है. अगर किसी व्यक्ति के पास कोई हुनर या तकनीकी कौशल है, तो वह सम्मान और अच्छी कमाई दोनों हासिल कर सकता है. उन्होंने कहा कि अमेरिका में काम को छोटा या बड़ा नहीं माना जाता है.

प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन भी कमाते हैं अच्छा पैसा

अमृता ने बताया कि अमेरिका में प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन और गैराज डोर टेक्नीशियन जैसे स्किल वर्कर्स अच्छी कमाई करते हैं. कई लोग बड़े घर और गाड़ियां रखते हैं और आरामदायक जीवन जीते हैं. उनके अनुसार, वहां स्किल को काफी महत्व दिया जाता है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए रिएक्शन

वीडियो को हजारों लोगों ने देखा और इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दिए. कुछ लोगों ने अमेरिका में स्वास्थ्य सेवाओं के खर्च पर भी वीडियो बनाने की सलाह दी, जबकि कुछ ने कहा कि ऐसे वर्कर्स की कमाई ग्राहकों की संख्या पर भी निर्भर करती है. वहीं, एक यूजर ने लिखा, “$100 is basically to come to your home (visit) and repair.” एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप हेल्थकेयर कोस्ट, ट्रिटमेंट, एक स्पेशलिस्ट से मिलने को लेकर भी एक वीडियो बनाओ. वहीं कई लोगों ने माना कि अमेरिका में स्किल टेक्नीशियनों की कमी होने के कारण उन्हें बेहतर भुगतान मिलता है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version