नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी की दुनिया दीवानी हो चुकी है। 15 साल की उम्र में इस बल्लेबाज ने लोकप्रियता की सभी सीमाओं को लांघ दिया है। भारत के साथ ही पाकिस्तान में भी वैभव के चर्चे जमकर हो रहे हैं। पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट नौमान नियाज का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने भविष्यवीणी की है कि सूर्यवंशी एक दिन 20 ओवर के मुकाबले में भी 200 रन की पारी खेल देंगे।

वैभव सूर्यवंशी को लेकर पाकिस्तानी का बयान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें नौमान नियाज ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। वे एक बातचीत के दौरान एक शख्स से ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल का जिक्र करते हैं। वैभव की 29 गेदों में 94 रन की पारी के बारे में बात करते हुए नौमान कहते हैं कि ये लड़का टी20 में 200 मारेगा। उन्होंने कहा, ‘वैभव की बल्लेबाजी मेरी समझ से परे है। आज उसने 30 गेंदों 100 रन का रिकॉर्ड भी लगभग तोड़ दिया था। 8 छक्के और 10 चौके, 324 का स्ट्र्राइक रेट वो भी 50 ओवर में। सर ये टी20 में 200 करेगा।’

श्रीलंका के खिलाफ पारी बनी यादगार

ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई पारी ने वैभव सूर्यवंशी को अलग दर्जे का खिलाड़ी साबित कर दिया है। पहली गेंद से ही उन्होंने प्रहार जारी रखा था और सिर्फ 11 गेंदों में 50 रन बनाकर लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी बना डाली। 29 गेंदों में 94 रनों के साथ उनकी पारी खत्म हुई। अगर वे आउट नहीं होते तो लिस्ट-ए में सबसे तेज शतक के मामले में जैक फ्रेजर मैक्गर्क की बराबरी कर लेते। साथ ही एबी डिवीलियर्स का 30 गेंदों में सेंचुरी का रिकॉर्ड भी तोड़ देते।

आयरलैंड के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास

वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुना गया है। प्लेइंग इलेवन में जगह मिलते ही वे भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है जिन्होंने 16 साल और 205 दिन की आयु में पाकिस्तान के सामने पहला मैच खेला था। सूर्यवंशी को प्लेइंग-XI में जगह मिली तो वे 15 साल और 91 दिन की उम्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर लेंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version