नई दिल्ली। Akash Deep Marriage: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने बुधवार को काशी में अक्षिता के साथ सात फेरे लिए।  शादी समारोह में उनके परिवार, रिश्तेदारों और करीबी मेहमानों की मौजूदगी में खुशियों का माहौल रहा। 

खुद आकाशदीप ने अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। इस बीच एक वीडियो क्लिप जिसमें आकाशदीप टैग हैं, उसमें उनसे ये पूछा गया कि क्यों उन्होंने अपनी शादी में विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा को न्यौता नहीं दिया? इसके पीछे की वजह उन्होंने खुद बताई हैं, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, आकाशदीप की शादी के एक वीडियो में उससे पूछा गया कि उन्होंने कोहली, रोहित और धोनी को क्यों नहीं बुलाया। आकाश ने हंसकर जवाब देते हुए कहा, “शादी हो पाएगी यहां बनारस में?” उनका इशारा था कि ये स्टार आते तो भीड़ के कारण शादी ही नहीं हो पाती।

बता दें कि आकाशदीप ने भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेले हैं और 28 विकेट लिए हैं। एक पारी में उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन 6 विकेट देकर 60 रन है, जबकि एक मैच में 10 विकेट देकर 112 रन है। उनके करियर का अब तक का सबसे यादगार पल, पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट था। एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज में उन्होंने मैच में 12 विकेट लिए थे।

इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स ने आकाशदीप को IPL 2026 के लिए खरीदा था, लेकिन चोट की वजह से वो पूरा सीजन नहीं खेल पाए। उनकी कमर में  इंजरी हो गई थी। इसी चोट के कारण वो भारत की टेस्ट टीम से भी बाहर चल रहे हैं। आकाशदीप अभी ठीक हो रहे हैं। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version