एजेंसियां— बेलफास्ट, घरेलू मैदान पर टी-20 वल्र्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब अपने अगले बड़े लक्ष्यों की ओर कदम बढ़ा रही है। टीम इंडिया की नजरें अब साल 2028 में होने वाले अगले टी-20 वल्र्ड कप और लॉस एंजल्स ओलंपिक पर टिकी हैं, जहां क्रिकेट को टी-20 फॉर्मेट में ही खेला जाना है। इस मिशन की शुरुआत भारत 26 और 28 जून को बेलफास्ट में मेजबान आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज से करने जा रहा है। भविष्य की तैयारियों को देखते हुए सिलेक्टर्स ने इस दौरे के लिए एक बेहद युवा और नई टीम पर भरोसा जताया है।

तीन आईपीएल सीजन में अपनी कप्तानी का लोहा मनवा चुके श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम की कमान सौंपी गई है। टीम में अर्शदीप सिंह, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, ईशान किशन और संजू सैमसन जैसे विश्व कप विजेता चेहरे तो शामिल हैं, लेकिन इसके साथ ही कई नए युवा खिलाडिय़ों को मौका मिला है। इसमें महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, सुयांश शेडगे और अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू कर चुके प्रिंस यादव के नाम शामिल हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version