ब्यूरो-चंबा, जिला चंबा के चुराह उपमंडल के नकरोड-हिमगिरि संपर्क मार्ग पर बड़ा हादसा पेश आया है। यहां एक कार के गहरी खाई में गिरने से इसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय कार में कुल चार लोग सवार थे। पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए हैं पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात नकरोड- हिमगिरि मार्ग पर नकरोड़ से करीब एक किलोमीटर दूर एक कार नंबर HP44A-0494 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं, कार में सवार लोगों के शव आसपास छिटक गए थे।

मृतकों की पहचान शुक्र दीन (52) पुत्र शाक मुहम्मद, सलमान (25) पुत्र ताज मुहम्मद, टाशी उर्फ बिट्टू (41) पुत्र किशन तथा संजू (22) पुत्र खेम राज सभी वासी गांव करमुंड तहसील चुराह जिला चंबा के तौर पर की गई है। उधर, एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने कार हादसे में चार लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version