Welcome To The Jungle Worldwide Box office Collection: अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. इसे दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिला. शनिवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी 33% दर्ज की गई. वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया है. चलिए बताते हैं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में.

‘वेलकम टू द जंगल’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इसके साथ ही फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने दूसरे दिन वर्ल्डवाइड छप्परफाड़ कमाई की. ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 59.40 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म के ओवरसीज बिजनेस की बात की जाए तो मूवी ने जहां पहले दिन 4.70 करोड़ रुपये कमाए वहीं, दूसरे दिन शनिवार को 7 करोड़ का कलेक्शन किया.

‘वेलकम टू द जंगल’ का डे 2 इंडिया नेट कलेक्शन

अब अगर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के इंडिया नेट कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने इंडिया में पहले दिन 19.40 करोड़ और दूसरे दिन शनिवार को 21.02 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके बाद इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन 40.42 करोड़ हो चुका है.

‘वेलकम टू द जंगल’ ने दूसरे दिन 8 फिल्मों को पछाड़ा (नेट कलेक्शन)

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने दूसरे दिन नेट कलेक्शन के मामले में बॉक्स ऑफिस पर करीब 8 फिल्मों को रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया. इसमें 2026 की ‘राजा शिवाजी’ (हिंदी में 3.40 करोड़), ‘ओ रोमियो’ (12.65), ‘चांद मेरा दिल’ (3.75 करोड़), ‘पति पत्नी और वो दो’ (12.33 करोड़), ‘पेद्दी’ (2.25 करोड़), ‘है जवानी तो इश्क होना है’ (7.75 करोड़), ‘मैं वापस आऊंगा’ (1.85 करोड़) और ‘कॉकटेल 2’ (16.25 करोड़) जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है.

‘वेलकम टू द जंगल’ के बारे में

बहरहाल, अगर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के बारे में बात की जाए तो बॉलीवुड की हिट फ्रेंचाइजी ‘वेलकम’ की तीसरी किस्त है. इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ ही जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. इसमें एक 2000 करोड़ी फेक फिल्म के निर्माण की कहानी देखने के लिए मिलती है, जिसमें ट्विस्ट और टर्न्स खूब देखने के लिए मिलते हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version