कटड़ा  :  श्री माता वैष्णो देवी मार्ग पर रविवार दोपहर  एक बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब  CISF के जवानों  को ला रही बस (रजिस्ट्रेशन नंबर जेके02डी-5992) ताराकोट के पहले रियासी मार्ग पर सड़क में फिसल गई। बस में CISF के जवान सवार थे। हादसे में कुल 9 लोग घायल हो गए है, जिनमें आठ CISF जवान तथा एक चालक शामिल है। घायलों को तत्काल CSC कटड़ा लाया गया। घायलों में हेड कांस्टेबल सैमी कुमार, हेड कांस्टेबल एम.एम. दुबे तथा कांस्टेबल पी.के. त्रया की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए  रेफर किया गया है।

अन्य घायलों में सब-इंस्पेक्टर शिव चरण मीणा, हेड कांस्टेबल ए. रमेश, कांस्टेबल बी.डी. सिंह, कांस्टेबल बी. श्रीनू,  कांस्टेबल प्रत्यूष तथा बस चालक वीरेंद्र सिंह (सिविल) शामिल है जिनका उपचार सीएससी कटड़ा में जारी था।

हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित सुरक्षा एजेंसियों एवं प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस सड़क से फिसलने के कारण यह हादसा हुआ। वहीं पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version