मुंबई में मुहर्रम पर लोगों को जहरीले कैप्सूल देकर दहलाने की कोशिश करने वाले फैयाज प्रेमजी के बारे में कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि फैयाज ने दर्द निवारक कैप्सूल बताकर हजारों लोगों को मारने की योजना बनाई थी। जांच एजेंसियों ने दावा किया कि इन कैप्सूलों में जिंक फॉस्फाइड नामक जहरीला रसायन मिलाया था।

सुधारवादी सोच से शुरू हुआ सफर

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक फैयाज प्रेमजी गुजरात के कच्छ का रहने वाला था और खोजा शिया समुदाय सें संबंध रखता था। विभिन्न इंटरव्यू और यूट्यूब कार्यक्रमों में उन्होंने बताया था कि उनका परिवार बाद में पुणे आकर बस गया, जबकि कुछ मौकों पर उन्होंने हैदराबाद से भी पारिवारिक जुड़ाव का जिक्र किया। उनके पिता पुणे में व्यवसायी हैं। प्रेमजी का कहना है कि बचपन से ही धार्मिक मान्यताओं पर सवाल उठाने की आदत ने उन्हें पारंपरिक सोच से अलग राह पर ला खड़ा किया।

2019 में छोड़ दिया था इस्लाम

आरोपी फैयाज प्रेमजी के अनुसार उसने 2019 में इस्लाम छोड़ दिया था और खुद को नास्तिक घोषित कर दिया। इसके बाद वे ईरान में चला गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फैयाज की मां और बहन ईरान में रहती है। 

फैयाज के मुताबिक, ईरान में धार्मिक सुधारों का माहौल बन रहा है, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि वहां की स्थिति उनकी अपेक्षा से कहीं अधिक कट्टर थी। ईरान में रहने के दौरान उन्होंने शेयर बाजार में ट्रेडिंग को अपनी आजीविका बताया और कई दक्षिणपंथी पॉडकास्ट व यूट्यूब चैनलों पर शिया इस्लाम, ईरान और अपने धर्म परिवर्तन को लेकर खुलकर बयान दिए।

उत्पीड़न के लगाए आरोप

फैयाज प्रेमजी ने अपने कई इंटरव्यू में धार्मिक संस्थाओं और नेताओं की आलोचनाओं के कारण उनके खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई गई। उसने कहा कि पुणे स्थित दुकान में भी तोड़फोड़ की गई और सामाजिक रूप से अलग-थलग कर दिया। 

पुलिस द्वारा की जा रही जांच

मुंबई पुलिस के अनुसार, मुहर्रम के दौरान जहर देने की साजिश प्रेमजी की सार्वजनिक गतिविधियों में अब तक का सबसे गंभीर और खतरनाक मोड़ माना जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित साजिश के पीछे उसकी मंशा क्या थी और क्या उसने यह योजना अकेले बनाई थी या उसे किसी अन्य व्यक्ति की मदद भी मिली थी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version