सोने की कीमत में आज मंगलवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में भाव काफी गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार सुबह 24 कैरेट सोने का भाव 1800 रुपये गिरकर 1,40,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोने का भाव 1650 रुपये गिरकर 1,28,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। वहीं, 18 कैरेट सोने का रेट 1350 रुपये गिरकर 1,05,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया है।

चांदी में भी आई गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। दिल्ली में चांदी का घरेलू हाजिर भाव मंगलवार सुबह 5,000 रुपये की गिरावट के साथ 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है।

MCX पर सोने-चांदी के भाव

सोने की घरेलू वायदा कीमत में भी मंगलवार को गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 1.01 फीसदी या 1437 रुपये की गिरावट के साथ 1,40,965 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी का भाव इस समय 0.53 फीसदी या 1169 रुपये की गिरावट के साथ 2,21,465 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

बड़े शहरों में गोल्ड के रेट

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई1,45,0801,32,9901,11,240
मुंबई1,40,1301,28,4501,05,100
दिल्ली1,40,2801,28,6001,05,250
कोलकाता1,40,1301,28,4501,05,100
बेंगलुरु1,40,1301,28,4501,05,100
हैदराबाद1,40,1301,28,4501,05,100
केरल1,40,1301,28,4501,05,100
पुणे1,40,1301,28,4501,05,100
वडोदरा1,40,1801,28,5001,05,150
अहमदाबाद1,40,1801,28,5001,05,150
जयपुर1,40,2801,28,6001,05,250

क्यों गिरे सोने के भाव?

अमेरिका और ईरान के बीच आज दोहा में वार्ता होने जा रही है। इस वार्ता से निकलने वाले निष्कर्षों पर निवेशक नजर बनाए हुए हैं। इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार सुबह ब्रेंट क्रूड 1.22 फीसदी गिरकर 72.26 डॉलर प्रति बैरल रह गया। वहीं, WTI क्रूड 0.68 फीसदी गिरकर 70.27 डॉलर प्रति बैरल रह गया है। सस्ता कच्चा तेल महंगाई को लेकर चिंताएं कम करता है, जिससे यूएस फेड पर रेट हाइक को लेकर दबाव घटता है। यही कारण है कि सोना आज गिरा है।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों की बात करें, तो कॉमेक्स पर सोना 1.18 फीसदी या 47.60 डॉलर की गिरावट के साथ 3,991.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.81 फीसदी या 32.57 डॉलर की गिरावट के साथ 3,983.34 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 1.62 फीसदी या 0.95 डॉलर गिरकर 57.68 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, सिल्वर स्पॉट 1.41 फीसदी या 0.82 डॉलर की गिरावट के साथ 57.43 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version