Which Fruits Are Best For Diabetes Patients: भारत इस समय तेजी से बढ़ती डायबिटीज की चुनौती का सामना कर रहा है. साल 2023 में पब्लिश इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च- इंडिया डायबिटीज स्टडी के अनुसार देश में करीब 10.1 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं, जबकि लगभग 13.6 करोड़ लोग प्रीडायबिटिक कैटेगरी में आते हैं. यानी ये लोग आने वाले वर्षों में डायबिटीज के शिकार हो सकते हैं. शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी इस बीमारी के बढ़ते मामलों ने खानपान और लाइफस्टाइल को लेकर नई चिंताएं खड़ी कर दी हैं.

क्या डायबिटीज में फलों को खाना बंद कर देना चाहिए?

डायबिटीज से जुड़े सबसे आम भ्रमों में से एक यह है कि मरीजों को फल खाना पूरी तरह बंद कर देना चाहिए, क्योंकि फलों में प्राकृतिक शर्करा होती है. हालांकि एक्सपर्ट का कहना है कि यह धारणा पूरी तरह सही नहीं है. किसी फल का असर केवल उसकी मिठास से तय नहीं होता, बल्कि उसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स, ग्लाइसेमिक लोड , फाइबर की मात्रा, फ्रुक्टोज का स्तर और सेवन की मात्रा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. 

किन फलों को ज्यादा खाने से बचना चाहिए?

कुछ फल ऐसे होते हैं जिनमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक होती है. इनमें आम, चीकू, अंगूर, पका हुआ केला, सीताफल और कटहल शामिल हैं. इनका सेवन यदि अधिक मात्रा में किया जाए तो भोजन के बाद ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है. इसलिए इन फलों को सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है.

कौन से फल डायबिटीज मरीजों के लिए बेहतर विकल्प?

वहीं कुछ फल डायबिटीज मरीजों के लिए बेहतर विकल्प माने जाते हैं. अमरूद, सेब, नाशपाती, संतरा, पपीता, कीवी और बेरीज जैसे फल फाइबर से भरपूर होते हैं और शरीर में ग्लूकोज को धीरे-धीरे रिलीज करते हैं. इससे ब्लड शुगर अचानक बढ़ने की संभावना कम हो जाती है. एक्सपर्ट के अनुसार अमरूद डायबिटीज मरीजों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. इसमें प्रति 100 ग्राम लगभग 5 ग्राम फाइबर पाया जाता है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है और भोजन के बाद ब्लड शुगर में आने वाले उतार-चढ़ाव को कंट्रोल करने में सहायक होता है.

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version