जुलाई में Nothing और OPPO से लेकर कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने नए मॉडल्स पेश करने वाली हैं. इनमें किसी में बड़ी बैटरी मिलेगी, दमदार कैमरा, तो किसी में प्रीमियम डिजाइन और लेटेस्ट प्रोसेसर का कॉम्बिनेशन मिलने वाला है. इस महीने फोल्डेबल सेगमेंट में भी नए ऑपशंस मार्केट में लॉन्च हो सकते हैं. आइए जानते हैं जुलाई में लॉन्च होने वाले इन स्मार्टफोन्स के बारे में.
OPPO Reno 16 और Reno 16c
OPPO कंपनी 2 जुलाई को भारत में Reno 16 और Reno 16c लॉन्च करने वाली है. Reno 16 में 6.32-इंच FHD+ AMOLED 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8550 प्रोसेसर और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है. सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. दोनों फोन में नया AI Snap Key मिलेगा, जिससे AI फीचर्स को तुरंत एक्सेस किया जा सकेगा. दोनों मॉडल्स में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग, एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम फ्रेम, Splash Touch और Glove Touch जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.
OPPO Reno 16c की बात करें, तो इसमें 6.57-इंच AMOLED डिस्प्ले होगी. हालांकि, इसकी कीमत का खुलासा लॉन्च के दौरान किया जाएगा. इसके साथ कंपनी OPPO Bubble नाम का एक नया मैग्नेटिक एक्सेसरी भी लॉन्च करेगी, जो फोन के पीछे लगकर सेल्फी लेते समय रियर कैमरे का लाइव प्रीव्यू दिखाएगा.
Nothing Phone (4b)
Nothing अपना नया Phone (4b) 7 जुलाई को लॉन्च करेगा. यह Nothing के इकोसिस्टम में एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होगा. लीक्स के मुताबिक, इसमें Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर, 8GB RAM, 6.77-इंच AMOLED डिस्प्ले, 50MP डुअल कैमरा और 5400mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है. फोन का ट्रांसपेरेंट डिजाइन और Glyph Bar पहले ही टीजर में दिखाया जा चुका है.
OnePlus N6
OnePlus N6 भारत में 30 जून को लॉन्च हो गया है, हालांकि इसकी सेल 4 जुलाई से शुरू होगी. ऐसे में अगर आप 25 हजार के रेंज में नया फोन चाहते हैं, तो ये मॉडल आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. इसमें 8000mAh बैटरी, 6.75-inch LCD डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
Samsung Galaxy Z Fold 8 Series
Samsung 22 जुलाई को अपना Galaxy Unpacked इवेंट कर सकता है. इस इवेंट में कंपनी नई फोल्डेबल सीरीज Galaxy Z Fold 8 लॉन्च करेगी. इस सीरीज में Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 शामिल होंगे. Galaxy Z Fold 8 में 4800mAh बैटरी और डुअल रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है. सीरीज के अल्ट्रा मॉडल में 200MP प्राइमरी कैमरा, 5000mAh बैटरी, टेलीफोटो कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है. Galaxy Z Flip 8 में 6.9-इंच इनर OLED डिस्प्ले, 4.1-इंच कवर स्क्रीन, 4300mAh बैटरी और 50MP डुअल कैमरा मिलने की उम्मीद है.
iQOO Z11 5G (एक्सपेक्टेड लॉन्च)
iQOO भी जुलाई में भारत में Z11 5G लॉन्च कर सकता है. फोन में 6.83-इंच 165Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर, 50MP डुअल कैमरा और इसकी सबसे बड़ी खासियत 9020mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है, जिसे 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा. फिलहाल कंपनी ने मॉडल के लॉन्च डेट को कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मॉडल लास्ट जुलाई तक लॉन्च हो सकता है.
Motorola Razr 70 Ultra (एक्सपेक्टेड लॉन्च)
Motorola भी अपना नया फ्लिप फोल्डेबल Razr 70 Ultra पेश कर सकता है. इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 16GB RAM, 512GB स्टोरेज, 7-इंच फोल्डेबल डिस्प्ले और 4-इंच कवर स्क्रीन मिलने की उम्मीद है. फोन में 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप, 5000mAh बैटरी, 68W फास्ट चार्जिंग और Android 16 आउट ऑफ द बॉक्स मिल सकता है.

