राणा नायडू’ और ‘हाउसफुल 4’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं कृति खरबंदा ने इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म ने उन्हें अंदर तक छू लिया और उनके दिवंगत दादाजी और नानाजी की यादें ताजा कर दी हैं।

फिल्म से जुड़ी अपनी भावनाएं साझा करते हुए कृति खरबंदा ने लिखा है कि इस फिल्म को देखकर उन्हें अपने “दादू” और “नानू” दोनों की याद आ गई। उन्होंने कहा कि वो उन्हें हर दिन याद करती हैं, लेकिन इस फिल्म ने उन्हें रुककर उनके सभी त्यागों के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया, जो पिछली पीढ़ियों ने किए थे। उन्होंने लिखा कि हम अक्सर जिस जमीन पर खड़े होते हैं, उसे सामान्य मान लेते हैं, बिना यह समझे कि शायद किसी ने वहां तक पहुंचने के लिए अपनी पूरी दुनिया पीछे छोड़ दी होगी।

इम्तियाज अली की तारीफ की

विशेष रूप से निर्देशक इम्तियाज अली के बारे में कृति ने लिखा, “आपकी फिल्में अक्सर घर जैसी लगती हैं। इस बार घर नहीं मिला… इस बार घर की याद मिल गई।”

कृति ने आगे लिखा कि ‘मैं वापस आऊंगा’ देखने के बाद “घर” का अर्थ उनके लिए पूरी तरह बदल गया है। उन्होंने लिखा है, “शायद घर सिर्फ वह जगह नहीं होती जहां हम रहते हैं। कभी-कभी घर वह भी होता है, जहां हम कभी वापस नहीं जा पाते।” उनके अनुसार, घर केवल एक स्थान नहीं, बल्कि एक ऐसी भावना भी हो सकता है, जो हमेशा हमारी यादों में जीवित रहती है, भले ही वहां लौट पाना संभव न हो।

कुछ कहानियां दर्शकों के साथ घर तक जाती हैं

कृति ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि इसका असर फिल्म खत्म होने के बाद भी बना रहता है। उन्होंने लिखा कि कुछ कहानियां सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि दर्शकों के साथ घर तक जाती हैं और लंबे समय तक उनके दिल और दिमाग में बनी रहती हैं।

अपने इस इमोशनल नोट के अंत में कृति ने फिल्म की पूरी टीम का धन्यवाद भी किया है कि उन्होंने एक आम इंसान को हीरो के रूप में दिखाया है। उन्होंने अपना आभार अपने दादू, नानू और उन जैसे अनगिनत लोगों को समर्पित करते हुए लिखा है, “शुक्रिया मेरे दादू और नानू जैसे उन सभी आम आदमी को हीरो बनाने के लिए।” कृति खरबंदा का यह भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इससे पता चलता है कि ‘मैं वापस आऊंगा’ ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है।

कौन हैं कृति खरबंदा

कृति खरबंदा भारतीय अभिनेत्री हैं, जो हिंदी, कन्नड़, तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने ‘राज: रीबूट’, ‘शादी में जरूर आना’, ‘हाउसफुल 4′, ’14 फेरे’ और ‘रिस्की रोमियो’ जैसी फिल्मों से अपनी एक अलग पहचान बनाई। कृति खरबंदा के हालिया प्रोजेक्ट्स में नेटफ्लिक्स पर क्राइम-थ्रिलर सीरीज ‘राणा नायडू सीजन 2’ और राणा दग्गुबाती के साथ एक फिल्म है जिसका नांम अभी सामने नहीं आया है। इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्मों में ‘रिस्की रोमियो’ और ‘प्रेम की शादी’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version