बिजनेस डेस्कः भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को शानदार तेजी देखी गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 650 अंकों तक उछलकर 78,000 के स्तर को पार कर गया, जबकि एनएसई निफ्टी 50 भी 24,350 के ऊपर पहुंच गया। इस तेजी के साथ सेंसेक्स करीब दो महीने के उच्च स्तर पर कारोबार करता दिखा। बाजार में आई इस मजबूती से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 2.65 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 482 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया।

बाजार की तेजी में आईटी शेयरों ने सबसे अहम भूमिका निभाई। HCL Tech, Tech Mahindra, Infosys और TCS के शेयरों में 2 से 5 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई। इनके अलावा Tata Steel, Bajaj Finserv और Bharat Electronics के शेयरों में भी एक फीसदी से ज्यादा की तेजी रही। हालांकि, Mahindra & Mahindra के शेयर करीब एक फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे।

बाजार में तेजी की 5 बड़ी वजहें

1. फेड की ब्याज दरों को लेकर राहत

अमेरिका के कमजोर रोजगार आंकड़ों के बाद बाजार को उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व निकट भविष्य में ब्याज दरों में आक्रामक बढ़ोतरी नहीं करेगा। इससे वैश्विक निवेशकों का जोखिम लेने का रुझान बेहतर हुआ।

2. रुपए की मजबूती

अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने के बीच रुपया शुरुआती कारोबार में 18 पैसे मजबूत होकर 85.17 प्रति डॉलर पर खुला, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

3. FII की बिकवाली में कमी

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को करीब 312 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की। हालांकि यह हाल के दिनों की तुलना में काफी कम रही, जिससे बाजार पर दबाव घटा।

4. आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी

कम वैल्यूएशन और अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर राहत की उम्मीद के चलते आईटी कंपनियों के शेयरों में तेज खरीदारी देखने को मिली, जिसने बाजार को मजबूत सहारा दिया।

5. वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत

एशियाई बाजारों में कोस्पी, निक्केई, हैंगसेंग और शंघाई कंपोजिट बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में भी मजबूती का असर भारतीय बाजार पर देखने को मिला।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version