दिल्ली के मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार (2 जुलाई) सुबह सुरक्षा जांच के दौरान CISF के जवानों ने एक यात्री के पास से देसी कट्टा (देशी पिस्तौल) और एक जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. इस घटना के बाद स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बरेली के रहने वाले राजवीर और गौरव मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पहुंचे थे. इनमें से एक के बैग की जांच के दौरान देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला. फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है.

तलाशी में देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद, सुप्रीम कोर्ट को दी सूचना

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10:11 बजे नियमित सुरक्षा जांच और फ्रिस्किंग के दौरान एक्स-रे स्क्रीनिंग मशीन में एक बैग संदिग्ध दिखाई दिया. इसके बाद ड्यूटी पर तैनात CISF कर्मियों ने यात्री को रोककर उसके बैग की गहन तलाशी ली. तलाशी के दौरान बैग से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. हथियार मिलने के बाद CISF ने तत्काल यात्री को अपनी निगरानी में लिया और मामले की सूचना दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस (DMRP), सुप्रीम कोर्ट को दी.

आरोपी किस उद्देश्य से मेट्रो में लाए थे हथियार, पूछताछ जारी

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी के साथ बरामद हथियार को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. कुछ ही देर बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम टीम भी मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पहुंची. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी.

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी मेट्रो में हथियार लेकर किस उद्देश्य से प्रवेश करने वाला था और उसके पास यह देसी कट्टा तथा जिंदा कारतूस कैसे पहुंचे. मामले में दोनों युवकों से लगातार पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version