सुशांत सिंह ड्रग मामले में एनसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। एनसीबी ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक महिला अभिनेत्री दीया मिर्जा की पूर्व मैनेजर है। एनसीबी की ओर से राहिला नामक महिला अपनी एक मित्र के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही एक ब्रिटिश व्यवसायी करण सजदानी को भी हिरासत में लिया गया है। एनसीबी ने मुंबई ड्रग रैकेट का इंटरनेशनल कनेक्शन मामले में ये कार्रवाई की है। इनके पास से बड़ी मात्रा में गांजा, बड्स बरामद किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि ड्रग्स मामले की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और असिस्टेंट डायरेक्टर की तलाश कर रही है। जिसके फरार होने की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्टर के दोस्त ऋषिकेश पवार के ऊपर आरोप है कि इसने सुशांत को ड्रग्स मुहैया कराया था। एक ड्रग पेडलर के साथ-साथ सुशांत के घर में काम करने वाले कर्मचारी दीपेश सावंत ने भी ऋषिकेश पवार का नाम लिया था। सितंबर 2019 में एनसीबी ने ड्रग्स मामले में ऋषिकेश पवार से पूछताछ की थी। उस दौरान एक सप्लायर के जरिये इसका नाम सामने आया था। जिसके बाद पवार ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सेशन कोर्ट फिर हाईकोर्ट का रुख किया। बीते गुरुवार को सेशन कोर्ट ने पवार की याचिका खारिज कर दी और जब एनसीबी की टीम इसके चेम्बर पहुंची तो ये वहां से फरार हो गया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की टीम को ऋषिकेश पवार की तलाश में जुटी हुई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version