देवघर. साल में वैसे तो चार बार नवरात्रि आती है, लेकिन आषाढ़ की गुप्त नवरात्रि को सबसे खास माना जाता है. इसकी वजह यह है कि इस दौरान मां दुर्गा की पूजा के साथ-साथ दस महाविद्याओं की साधना भी की जाती है. ज्योतिषाचार्य की मानें, तो इस बार की गुप्त नवरात्रि कई मायनों में बेहद शुभ रहने वाली है. कई वर्षों बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि नवरात्रि के पहले ही दिन एक शुभ युति का निर्माण होगा. यह योग धन, सुख, समृद्धि और उन्नति देने वाला माना जाता है. शुभ संयोग का असर खास तौर पर तीन राशियों पर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा. कौन-सी हैं वे तीन राशियां, कब से शुरू होगी गुप्त नवरात्रि और कौन-सा शुभ योग बनेगा, सारी जानकारी जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से.

क्या कहते हैं पंडित जी
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल बताते हैं कि गुप्त नवरात्रि साधना, पूजा और मनोकामना पूर्ण करने का पर्व माना जाता है. इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के साथ दस महाविद्याओं की भी विशेष आराधना की जाती है. इस बार गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 15 जुलाई से हो रही है और पहले ही दिन गुरु और चंद्रमा की युति से लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है, जो बेहद शुभ संयोग है. ऐसे योग बार-बार नहीं बनते.

घट स्थापना का मुर्हूत
इस दौरान श्रद्धा और नियम से मां दुर्गा की पूजा करने वाले भक्तों पर माता रानी की विशेष कृपा बनी रहती है. धन, वैभव, सुख-समृद्धि और परिवार में खुशहाली के योग मजबूत होते हैं. उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को सुबह 5 बजकर 33 मिनट से 10 बजकर 09 मिनट तक घटस्थापना का सबसे उत्तम समय रहेगा. इस दौरान विधि-विधान से कलश स्थापना कर नवरात्रि की शुरुआत करना फलदायी माना गया है. लक्ष्मी नारायण योग का प्रभाव तीन राशियों के ऊपर बेहद सकारात्मक पड़ने वाला है – कर्क, तुला और मकर.

इन तीन राशियों के ऊपर मां दुर्गा और लक्ष्मी नारायण की बरसेगी कृपा
कर्क राशि: इस राशि के लोगों के रुके हुए काम बनने लगेंगे. नौकरी और कारोबार में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. परिवार का साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. मां दुर्गा और मां लक्ष्मी की कृपा से घर में सुख-समृद्धि का माहौल रहेगा.

ला राशि: तुला राशि वालों के लिए यह गुप्त नवरात्रि शुभ समाचार लेकर आ सकती है. व्यापार में लाभ के योग बनेंगे. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी या सम्मान मिल सकता है. पुराने विवाद खत्म होंगे और मन प्रसन्न रहेगा. माता की कृपा से धन लाभ के भी अच्छे संकेत हैं.

मकर राशि: मकर राशि के लोगों के लिए यह समय तरक्की देने वाला रहेगा. लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं. मेहनत का पूरा फल मिलेगा. परिवार में खुशियां आएंगी और आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी. मां दुर्गा और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा से मान-सम्मान और उन्नति के रास्ते खुल सकते हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version