PM Modi Australia Visit: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को पूरी मानवता के लिए सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए वैश्विक सहयोग की जरूरत पर जोर दिया. मेलबर्न में प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में दोनों देशों ने पहलगाम आतंकी हमले और बॉन्डी बीच हमले की निंदा की. दोनों नेताओं ने अमेरिका-ईरान तनाव पर चिंता जताते हुए संवाद और कूटनीति के जरिए समाधान निकालने की अपील की तथा आतंकियों, उनके समर्थकों और फंडिंग नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता दोहराई. साथ ही दोनों देशों के बीच यूरेनियम आपूर्ति, क्रिटिकल मिनरल्स, रक्षा, व्यापार और इंडो-पैसिफिक सुरक्षा पर कई अहम समझौते हुए.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते लंबे समय से रणनीतिक साझेदारी पर आधारित रहे हैं, लेकिन मौजूदा वैश्विक माहौल में यह साझेदारी केवल व्यापार और रक्षा तक सीमित नहीं रह गई है. आतंकवाद, इंडो-पैसिफिक की सुरक्षा, ऊर्जा सहयोग और वैश्विक स्थिरता अब दोनों देशों के साझा एजेंडे का हिस्सा हैं. ऐसे समय में जब पाकिस्तान आतंकवाद को लेकर लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सवालों के घेरे में रहता है और पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज का संयुक्त संदेश बेहद अहम माना जा रहा है. दोनों नेताओं ने बिना किसी देश का नाम लिए आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख दिखाया, लेकिन संदेश साफ था कि आतंकियों और उनके समर्थकों के लिए दुनिया में कोई जगह नहीं होनी चाहिए.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version