पटना. बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल बांकीपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा उर्फ अभिषेक बंटी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया है. अभिषेक बंटी ने कहा कि वह पारिवारिक कारणों से चुनावी मैदान से हट रहे हैं. उन्होंने इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को पत्र लिखकर अपना निर्णय भी बता दिया है.

बांकीपुर सीट पर भाजपा ने अभिषेक बंटी को उम्मीदवार बनाया था और उन्होंने गुरुवार को नामांकन भी दाखिल किया था. हालांकि, अब नामांकन वापसी के साथ चुनावी समीकरण बदल गए हैं. उनके इस फैसले के बाद भाजपा की अगली रणनीति और इस सीट पर नए उम्मीदवार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version