बिलासपुर – रतनपुर थाना क्षेत्र के नवागांव में शनिवार रात पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। मछली चोरी के विवाद को लेकर आधा दर्जन आरोपियों ने दो युवकों पर हमला कर दिया। हमले में तीरिथ यादव की मौत हो गई, जबकि उसका साथी श्याम सिंह किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकला।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले स्कॉर्पियो से दोनों युवकों की बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद लाठी-डंडों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जान बचाने के लिए तीरिथ यादव खेत की ओर भागा, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गए और बेरहमी से उसकी पिटाई की। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ समय पहले मछली चोरी का वीडियो बनाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उस दौरान मोबाइल तोड़ने की शिकायत पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया था, लेकिन पुरानी रंजिश खत्म नहीं हुई। पुलिस का मानना है कि इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version