बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले में एक खेतिहर मजदूर की मौत का मामला पुलिस जांच में सनसनीखेज हत्याकांड निकला। शुरुआत में यह मामला सामान्य मौत का प्रतीत हो रहा था। लेकिन जांच आगे बढ़ने पर ऐसे खुलासे हुए जिन्होंने सभी को चौंका दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक गामाभाई ठाकोर की हत्या कथित तौर पर उनकी पत्नी नर्मदा, उसके प्रेमी प्रेमजी पटेल और एक अन्य साथी मुकेश ठाकोर ने मिलकर की थी। 8 जुलाई को घर से बरामद शव के बाद शुरू हुई जांच में पुलिस ने कई अहम सबूत जुटाए। इस सबूतों के आधार पर पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश हुआ। अब इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और साजिश सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
कैसे और क्यों की गई हत्या
पुलिस के अनुसार, जिस दिन गामाभाई की हत्या की गई वो काम के लिए खेत गए थे। उस रात जब वो घर लौटे तो उन्होंने अपनी पत्नी और प्रेमजी को एक साथ पाया। इससे पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हुई। बहस बढ़ने पर नर्मदा ने कथित तौर पर लकड़ी के तख्ते से गामाभाई के सिर पर वार किया। इस हमले के बादा गामाभाई के जमीन पर गिए गए। इसके बाद तीनों आरोपियों ने उन्हें खाट पर लिटाया और रस्सी से गला घोंटकर मार डाला।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
अगली सुबह, पत्नी ने परिवार को बताया कि गामाभाई की मौत स्वाभाविक रूप से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि उनकी मौत स्वाभाविक नहीं थी। परिवार की शिकायत के बाद, थराद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। पूछताछ के दौरान, पुलिस ने गामाभाई की पत्नी और दो अन्य आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने इस मामले में नर्मदा, प्रेमजी और मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि गामाभाई और नर्मदा नौ बच्चों थे।

