अंकारा। तुर्की की एक अदालत ने सोमवार को इस्लामिक टेलीविजन प्रचारक और लेखक अदनान ओक्तार को आपराधिक गिरोह बनाने, धोखाधड़ी करने और यौन शोषण करने जैसे अपराधों के लिए 1,000 साल से ज्यादा की जेल की सजा सुनाई. अदनान को आपराधिक गिरोह बनाने, धोखाधड़ी और यौन शोषण करने जैसे अपराधों के लिए 1075 साल से ज्यादा की सजा सुनाई गई. ओक्तार पहले अपना खुद का टेलीविजन चैनल ए 9 चलाता था, जिस पर वह इस्लामिक विषयों से जुड़े टॉक शो होस्ट करता था. एक बार उसने डांस शो का भी प्रसारण किया था जिसमें वह लड़कियों के साथ डांस करता नजर आया था. इन लड़कियों को वह किटेन बुलाता था. साथ ही उसने लड़कों के साथ गाना भी गाया जिन्हें लॉयन कहता था. ओक्तार को इस्तांबुल पुलिस ने जुलाई 2018 में गिरफ्तार किया था. 77 दूसरे लोगों के साथ उसे मुकदमे के दौरान हिरासत में रखा गया था. तुर्की सरकार की न्यूज एजेंसी अनाडोलू के अनुसार, ओक्तार और उसके ग्रुप के 13 हाई रैंक वाले सदस्यों को कुल 9,803 साल और छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई है. वहीं, ओक्तार कुल 10 मामलों में 1,075 साल और तीन महीने की सजा सुनाई गई. अदनान ओक्तार ने 1970 के दशक के अंत में अनुयायियों के समूह का गठन करना शुरू किया था. वह पहले भी आपराधिक गिरोह बनाने सहित कई आरोपों पर कोर्ट ट्रायल का सामना कर चुका है लेकिन बरी हो गया था. ओक्तार की वेबसाइट के अनुसार, उसने 300 से अधिक किताबें लिखी हैं और इनका 73 से अधिक भाषाओं में अनुवाद किया गया है. इसमें से एक उनके पेन नेम हारुन याहया के नाम से भी है, जिसमें उसने वैश्विक आतंकवाद की जड़ डार्विन की थ्योरी ऑफ इवोल्युशन को बताया है.
हसीनाओं के बीच रहने वाले को 1000 साल से ज्यादा की सजा, जानें क्या है मामला
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

