Mirzapur News: उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह से आहत एक महिला ने अपनी 3 बेटियों को जहर देने के बाद स्वयं भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इस घटना में महिला और उसकी 2 बेटियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मीणा ने बताया कि परसौना गांव निवासी धर्मेन्द्र धरिकार दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। उसकी पत्नी कुसुम (38) तथा 4 बेटियां सुनैना, मधु, राधिका और सत्या हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुसुम को संदेह था कि उसके पति ने दिल्ली में दूसरी शादी कर ली है, जिसके कारण दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते कुसुम कुछ समय से अपने मायके, संतनगर थाना क्षेत्र के शीतलगढ़ गांव में रह रही थी।

उन्होंने बताया कि सोमवार को पति-पत्नी के बीच समझौता होने के बाद कुसुम ससुराल लौट आई थी। देर रात जब उसका पति घर पर नहीं था और बड़ी बेटी सुनैना उसे तलाशने बाहर गई हुई थी, तभी कुसुम ने अपनी बेटियों राधिका (12), मधु (10) और सत्या (8) को खाने में जहर दे दिया तथा स्वयं भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण सभी को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने कुसुम और मधु को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में सत्या और राधिका को मिर्जापुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में सत्या की भी मौत हो गई। राधिका का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version