जम्मू डेस्क : सालाना अमरनाथ यात्रा में आज तीर्थयात्रियों की संख्या 3 लाख का आंकड़ा पार गई है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को 23,345 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए।

एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू बेस कैंप में भी तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, जहां यात्रा शुरू करने वाले यात्रियों की रोजाना संख्या बढ़ती जा रही है। आज तड़के जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से श्रद्धालुओं का 13वां जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कश्मीर के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों के अनुसार इस जत्थे में 5,335 श्रद्धालु शामिल हैं, जिन्हें सुरक्षा बलों की निगरानी में वाहनों के काफिले के साथ बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों की ओर भेजा गया।

यात्रियों के काफिले को सुबह निर्धारित समय पर रवाना किया गया। प्रशासन ने मार्ग पर बहुस्तरीय सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा स्वास्थ्य सेवाओं सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब तक करीब 3 लाख से ज्यादा शिवभक्त पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।

अधिकारियों का कहना है कि तीर्थयात्रियों की संख्या में यह भारी बढ़ोतरी प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की लगातार कोशिशों का नतीजा है, ताकि यात्रा सुरक्षित, सुचारू और बिना किसी परेशानी के हो सके। बेहतर रहने की व्यवस्था, ट्रांसपोर्ट, साफ-सफाई, मेडिकल सुविधाएं और चौबीसों घंटे सुरक्षा ने श्रद्धालुओं के लिए पूरे अनुभव को काफी बेहतर बना दिया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version