सुपर डुपर हिट फ्रेचाइजी गोलमाल की पांचवीं इंस्टॉलमेंट में अजय देवगन सहित फिल्म के बाकी कलकारों ने कमबैक किया है. वहीं गोलमाल 5 में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की नई एंट्री हुई है. ऐसे में फैंस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि अक्षय के इस फिल्म से जुड़ने की वजह से ये और ज्यादा एंटरटेनिंग होने वाली है. इन सबके बीच अब गोलमाल 5 से अक्षय कुमार की फीस की भी खूब चर्चा हो रही है. कहा जा रहा है कि अक्षय ने इस फिल्म में अजय देवगन से ज्यादा फीस वसूली है.
अक्षय ने गोलमाल 5 से अजय देवगन से ज्यादा वसूली फीस?
आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने जानकारी दी है, “अक्षय कुमार ने गोलमाल 5 की 18 से 22 दिनों की शूटिंग की है और उन्होंने अजय देवगन से कहीं ज़्यादा फीस वसूली है. रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार को अपने रोल के लिए 35-40 करोड़ रुपये मिल रहे हैं. यह राशि देवगन की शुरुआती फीस से कहीं ज़्यादा है. क्योंकि उन्हें प्रॉफिट-शेयरिंग के बेस पर पेमेंट किया जा रहा है.”
रोहित शेट्टी ने अपने बर्थडे पर की थी गोलमाल 5 की अनाउंसमेंट
बता दें कि रोहित ने मार्च में अपने 52वें बर्थडे के मौके पर “गोलमाल 5” की अनाउंसमेंट की थी. फिल्म निर्माता के जन्मदिन पर ही अक्षय के “सरप्राइज पैकेज” होने की खबर सामने आई थी. निर्देशक द्वारा नई फिल्म के सेट से शेयर किए गए बिहाइंड द सीन्स में अक्षय का गंजा लुक सामने आया था. इसके बाद 27 अप्रैल को अजय ने बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है. उन्होंने ऊटी से एक मजेदार वीडियो मोंटाज भी शेयर किया था, जिसमें अरशद वारसी, तुषार कपूर, शरमन जोशी, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू नजर आ रहे हैं.

