फरीदाबाद ( अनिल राठी) : फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में शहर थाना क्षेत्र में एक दुकान का अचानक से छज्जा गिर गया। हादसे के समय दुकान बंद थी लेकिन दुकान पर छज्जे के नीचे दो युवक खड़े हुए थे जिससे वो मलबे के नीचे दब गए। छज्जे के गिरते अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोगों ने दोनों को छज्जे से नीचे से निकाला और एम्बुलेंस बुलाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
छज्जे के नीचे खड़े हुए थे दोनों युवक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चावला कॉलोनी हाईवे पर सोहना टी पॉइंट के पास अहिरवाड़ा का रहने वाला राहुल पेप्सी, चाय सहित कई अन्य सामान बेचने की दुकान चलाता है। उसकी दुकान पिछले तीम दिनों से बंद थी। आज बुधवार करीब 10 बजे दो व्यक्ति दुकान के बाहर छज्जे के नीचे खड़े हुए थे।
लोगों ने छज्जे के नीचे से निकाला
भी अचानक से छज्जा गिर गया, जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोगों ने दोनों युवको को इलाज के लिए लेकर जाया गया,लेकिन दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान अमरजीत निवासी बिहार, संतोष निवासी बिहार के रूप में हुई है। दोनों ही जीवन नगर में किराए पर रह रहे थे।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस के मुताबिक अभी तक की जांच में यही सामने आया है कि बरसात होने के कारण छज्जा गिरा है। दूसरी तरफ दुकान काफी पुरानी हो चुकी थी जिसके कारण ये हादसा हुआ है। शहर थाना इंचार्ज उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

