रायपुर। छत्तीसगढ़ संचालनालय विभाग अध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ, इंद्रावती भवन की नववर्ष मिलन समारोह एवं वार्षिक आमसभा की बैठक दिनांक 13 जनवरी को संघ कार्यालय इंद्रावती भवन के पास दोपहर 1.00 बजे आयोजित है। आमसभा बैठक में समस्त विभागों से संबंधित समस्याओं के निराकरण की रूपरेखा बनाई जाएगी तथा संघ के आगामी कार्यकाल के पदाधिकारियों के गठन किया जाएगा। तत्पश्चात सभी विभागों से आए कर्मचारियों द्वारा नववर्ष मिलन समारोह कार्यक्रम एवं संगठन द्वारा लगातार सातवें वर्ष प्रकाशित वार्षिक टेबल कैलेंडर वर्ष 2021 का विमोचन किया जावेगा। उक्त जानकारी संघ के अध्यक्ष डॉ.जितेन्द्र सिंह ठाकुर एवं महासचिव पुरुषोत्तम पमनानी ने दी।
