राजधानी के नवा रायपुर-मंदिर हसौद मार्ग पर एक बार फिर बेखौफ बदमाशों का आतंक देखने को मिला है, मंत्रालय में पदस्थ एक शासकीय कर्मचारी को बदमाशों ने धारदार हथियार (चाकू) दिखाकर डराया-धमकाया और उनका मोबाइल और नगदी लूटकर फरार हो गए, पीड़ित की शिकायत पर मंदिर हसौद थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 309(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित मिथलेश कुमार (34 वर्ष), जो वर्तमान में नवा रायपुर के सेक्टर 17 (शासकीय मकान) में रहते हैं और मंत्रालय में सेवा दे रहे हैं, बुधवार (15 जुलाई 2026) को अपने निजी काम से स्कूटी (CG-24-U-1872) पर मंदिर हसौद आए थे (p. 3). शाम करीब 06:19 बजे जब वे नहर किनारे वाले रास्ते से वापस लौट रहे थे, तब लघुशंका के लिए सड़क किनारे रुके, इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे, उनमें से दो बदमाशों ने अपने चेहरे पर स्कार्फ बांध रखा था, बदमाशों ने पीड़ित को घेर लिया और धारदार हथियार निकालकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी ।

बदमाशों ने डरा-धमकाकर पीड़ित से उनका कीमती वीवो (Vivo) मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹28,999) और जेब में रखे ₹1,700 नगद लूट लिए, वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी अपनी बाइक स्टार्ट कर मंदिर हसौद की तरफ तेजी से भाग निकले, कुल लूटे गए सामान की कीमत ₹30,699 बताई जा रही है, घटना के बाद पीड़ित डरे हुए थे, लेकिन मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत मामले को संज्ञान में लिया।
अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे की विशेष पहल और सक्रियता के बाद पीड़ित कर्मचारी ने हिम्मत जुटाई और अगले दिन यानी 16 जुलाई 2026 को मंदिर हसौद थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई, थाना प्रभारी के निर्देश पर सहायक उप निरीक्षक विवेक कुमार बंजारे को मामले की जांच सौंपी गई है पुलिस आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।