रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के संविधान निर्माता डीसी वर्मा के सुपुत्र तोरन वर्मा को कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में पीएचडी की उपाधि हासिल की है। आपको बता दें कि ग्राम घुलघुल निवासी तोरन वर्मा को यह पीएचडी की उपाधि स्वामी विवेकानंद तकनीकी महाविद्यालय द्वारा प्रदान किया गया है। तोरन ने यह शोध धान में होने वाली बीमारियों की पहचान इमेंज प्रोसेसिंग और एडवांस मशीन लर्निंग द्वारा किये जाने पर आधारित है। इस शोध में यह भी बताया गया है कि किस तरह से इमेंज प्रोसेसिंग न्यूरल नेटवर्क और फंजी इनफरेन्स सिस्टम के उपयोग से धान में होने वाली बीमारियों का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है। तोरन वर्मा सिलतरा निवासी केशवराम वर्मा के दामाद है। तोरण की इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों व स्वजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के संविधान निर्माता डीसी वर्मा के सुपुत्र तोरन वर्मा को पीएचडी की उपाधि
Previous Articleछत्तीसगढ़ को मिली कोरोना की कोविशील्ड वैक्सीन
Next Article बर्फ से टकराया विमान, बचा लिए गए सभी 223 पैसेंजर
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

