राजस्थान के डीग जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। गोपालगढ़ क्षेत्र के एक मदरसे में सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहा एक सेप्टिक टैंक में 13 छात्राएं गिर गईं। इस घटना में 17 वर्षीय एक छात्रा की जान चली गई है।

कैसे हुआ यह हादसा?

पुलिस के अनुसार, यह घटना मिल के मदरसे में हुई। वहां सेप्टिक टैंक की सफाई का काम चल रहा था। छात्राएं खुद टैंक के भीतर उतरकर सफाई कर रही थीं। इसी दौरान टैंक के ऊपर बनी सीढ़ियां अचानक टूट गईं। सीढ़ियां टूटने से ऊपर और नीचे मौजूद सभी 13 छात्राएं गहरे टैंक में जा गिरीं।

छात्रा की दर्दनाक मौत

हादसे के बाद मदरसे में अफरा-तफरी मच गई। बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर कर्मचारी मौके पर दौड़े। कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया। हालांकि, हरियाणा के साकरस गांव की रहने वाली 17 वर्षीय रोहिन को बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अन्य 12 घायल छात्राओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

संचालक पर होगी कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर मयंक मनीष और एसपी शरण कांबले मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। एसपी ने कहा कि छात्राओं से सफाई जैसा जोखिम भरा काम कराना गंभीर लापरवाही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version